झांसी। धर्म यात्रा पर लंदन जा रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को राष्ट्रभक्त संगठन ने रेलवे स्टेशन पर अभिनंदन कर सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री धार्मिक यात्रा पर लंदन जा रहे हैं। इसी क्रम में पीठाधीश्वर रविवार को अपने आश्रम से निकल कर दिल्ली जाने के लिए भक्त मंडली के साथ झांसी स्टेशन पर पहुंचे। यहां राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में भक्तों ने पीठाधीश्वर की आगवानी की। संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया ने पीठाधीश्वर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गौ सेवा और हिंदू धर्म के लिए अंचल द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और उन्हे आशीर्वाद प्रदान किया।