– डीआरएम ने झांसी रेल मंडल की उपलब्धियों को गिनाया, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी का दावा 
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा झांसी रेल मंडल की वित्तीय वर्ष की 6 माह (अप्रैल से सितम्बर 22) तक की अवधि में किये गये महत्पूर्ण कार्यों की प्रगति व उपलब्धियों पर तुलनात्मक प्रकाश डालते हुए बताया कि मंडल द्वारा आय के सभी स्रोतों से प्रथम छिमाही में 874.02 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जो कि गत वर्ष की समान अवधि में अर्जित 642.88 करोड़ से 36 प्रतिशत अधिक रहा |
वैगन लदान :  मंडल द्वारा माह अप्रैल से सितम्बर 22 तक की अवधि में कुल 78356 वैगन लदान के माध्यम से 4521238 टन माल का परिवहन किया गया तथा 439.32 करोड़ का राजस्व अर्जित किया जो की पिछले वर्ष समान अवधि में अर्जित 377.28 करोड़ से 16.44 प्रतिशत अधिक रहा | वहीं यात्री यातायात से मंडल ने प्रथम छमाही में 400.52 करोड़ का राजस्व अर्जित किया जो की पिछले वर्षा सामान अवधि में अर्जित 240.59 करोड़ से 66.47 प्रतिशत अधिक रहा |
एक स्टेशन एक उत्पाद :  “OSOP” एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के माध्यम से लघु उद्योगों, हुनरकारों के प्रोत्साहन हेतु, एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के माध्यम से आधुनिक व मोड्यूलर प्रकार की 15 स्टाल झाँसी, ग्वालियर, मुरैना, उरई, ललितपुर, भिंड, महोबा, बांदा, चित्रकूट, दतिया, डबरा, खजुराहो, छतरपुर, मऊरानीपुर एवं पुखरायां आदि स्टेशनों पर संचालित की जा रही हैं |

ठेकों का आवंटन: मंडल द्वारा अगस्त माह से अपने 389 प्रकार की संपत्तियों में से कुल 47 आय स्रोत संपत्ति को सार्वजनिक डोमेन में ई-ऑक्शन हेतु खोल दिया गया है | झाँसी मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा नॉन फेयर रेवेन्यू के अंतर्गत 25 ठेकों का आबंटन किया गया है |

अलार्म चैन पुलिंग :  अप्रैल से सितम्बर तक की अवधि के दौरान मंडल से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की मोनिटरिंग की गयी तथा अपर्याप्त कारण से चैन पुलिंग करने वाले यात्रियों को हतोत्साहित करने हेतु दर्ज हुए 2097 प्रकरणों 634 गिरफ्तारी हुई तथा रु.4.39 लाख का रेल राजस्व वसूला गया |
ट्रेक्शन सब स्टेशन TSS : मंडल को प्राप्त लक्ष्य के अनुपालन में रेलवे विद्युतीकरण कार्य के अंतर्गत ईशानागर, भिंड तथा मालनपुर स्टेशन पर कर्षण सब स्टेशन स्थापित किये गए हैं |
स्क्रैप निस्तारण के माध्यम से इस वर्ष 45 करोड़ राजस्व अर्जन का लक्ष्य मंडल को प्राप्त हुआ था, जिसके अनुपालन में मंडल द्वारा माह सितम्बर तक की अवधि में लगभग 23 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया है |
एफ ओ बी : माह सितम्बर 2022 में सांक तथा मुस्तरा स्टेशन पर नए FOB गर्डर लौंच कर दिए गए है | इसके अतिरिक्त लम्बे समय से प्रतीक्षित चिरुला स्टेशन पर दो दिन 28/29 जून में गर्डर लांच का कार्य पूर्ण कर लिया गया |
Speed Raising : मंडल के महोबा-खजुराहो, खैरार-भीमसेन तथा झाँसी – खैरार रेलखंड पर सेक्शनल गति को 100 किमी प्रति घंटा से 110 किमी प्रति घंटा कर दिया गया है |
एच एच टी : झाँसी मंडल के 655 में से 401 टिकट निरीक्षकों को (HHT) हैण्ड हेल्ड टर्मिनल प्रदान किये गए हैं I जिसमें यात्री का यात्रा ब्यौरा उपलब्ध होता है, यात्री के अनुपस्थिति में आगामी स्टेशन पर इस डिजिटल माध्यम से खाली सीटों की सूचना प्राप्त हो जाती है, जो की आगामी स्टेशन पर पुनः बुक की जा सकती है I यहां तक कि कर्रेंट चार्ट भी टीटीई को ऑनलाइन ही उपलब्ध हो जाता है । इसके अतिरिक्त पूरी गाड़ी में उपलब्ध डाक्टर एवं अन्य वी आई पी की जानकारी भी HHT एप पर उपलब्ध रहती है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सीय मदद ली जा सके ।
दोहरीकरण और तिहरीकरण डीआरएम आशुतोष ने बताया की 26 अगस्त को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा मथुरा- झाँसी तीसरी लाइन परियोजना के अंतर्गत डबरा-आंतरी के मध्य (19.89 किमी) रेल खंड पर तीसरी लाइन के पूर्ण कार्य का निरीक्षण किया गया | जिसकी संस्तुति उपरान्त उक्त खंड पर संचालन प्रारम्भ किया जा चुका है | इसके अतिरिक्त 14 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा झाँसी-कानपुर दोहरीकरण योजना के अंतर्गत पामां-भीमसेन रेल खंड के मध्य नवनिर्मित 17.238 कि.मी. रेल खंड के निरीक्षण उपरान्त उक्त खंड पर परिचालन प्रारंभ कर दिया गया है तथा मई 2022 में ललितपुर-बिजरौठा रेल खंड (29.5 किमी) पर तीसरी लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण कर, संचालन हेतु खोला गया | माह अप्रैल 2022 में ग्वालियर-बानमोर रेल खंड (19 किमी) पर तीसरी लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण कर, संचालन हेतु खोला गया |

डीआरएम ने आगामी परियोजनाओं के पूर्ण होने की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि ललितपुर-जाखलौन थर्ड लाइन प्रोजेक्ट नवम्बर 2022 तक पूर्ण कर लिया जायेगा तथा झाँसी-भीमसेन रेल खंड पर शेष उसरगाँव-कालपी-चौंराह (16 किमी ) रेलखंड तथा मलासा-लालपुर-पामान रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य पूर्ण कर सम्पूर्ण रेलखंड दिसंबर 2022 तक दोहरीकृत कर लिय जायेगा | इसके साथ ही बानमोर-मुरैना थर्ड लाइन प्रोजेक्ट दिसम्बर 2022 तक पूर्ण कर लिया जायेगा |

नई रेलगाड़ी : 2 मई को खजुराहो स्टेशन से खजुराहो-टीकमगढ़ के मध्य प्रारंभ की गयी नई रेल सेवा के रूप में गाड़ी सं 04119 अनारक्षित स्पेशल का शुभारंभ किया गया ।

रेलवे विद्युतीकरण : झाँसी मंडल में कुल ब्रॉड गेज खंड 1293 किलोमीटर है जिसमें 1215 किलोमीटर रेलखंड विद्युतिकृत है I मंडल का ईशानगर – उदयपुरा ब्रॉड गेज खंड 78 किलोमीटर में विद्युतीकरण का कार्य प्रगति पर है, जिसको वर्तमान वर्ष 2022 के अक्टूबर माह तक पूर्ण किये जाना है. इसके पश्चात् सम्पूर्ण रेल मंडल का ब्रॉड गेज खंड विद्युतिकृत हो जायेगा I
यात्री सुविधा में विस्तार: 19 जून 22 को झाँसी स्टेशन पर “प्लेटफार्म सं 4/5 पर “लिफ्ट” एवं स्टेशन पर “एकीकृत जन सूचना प्रणाली” का लोकार्पण किया गया | माह मई में ही झाँसी स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक 4/5 पर लिफ्ट लिफ्ट का संस्थापन कार्य पूर्ण किया गया |
झाँसी स्टेशन पर ROMT मॉडल के अंतर्गत VIP वेटिंग रूम हेतु 05 वर्ष हेतु ठेका आबंटित किया गया, जिससे मंडल को आगामी 05 वर्ष में 2 करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त हो सकेगा | ग्वालियर, खजुराहो एवं झाँसी में स्टेशन पुनर्विकास हेतु टेंडर प्रक्रिया का कार्य प्रगति पर है |
सोलर मिशन : माह अप्रैल 2022 में मंडल रेल चिकित्सालय तथा इलेक्ट्रिक लोको शेड पर 55.5 किलो वाट क्षमता के सोलर पेनल का संस्थापन कार्य पूर्ण कर लिया गया |
यात्री परिवाद : रेल मदद से प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण समय में भी मंडल द्वारा कमी लायी गयी है, अप्रैल से सितम्बर तक मंडल को प्राप्त वाणिज्य विभाग से सम्बंधित शिकायतों का औसतन निस्तारण समय अब घटकर 38 मिनट रह गया है तथा सभी विभागों से सम्बंधित शिकायतों का औसतन समय 54 मिनट रह गया है |

रेल प्रशासन को बड़ी घटना का इंतजार: इस दौरान जब डीआरएम से झांसी स्टेशन के सामने अर्ध निर्मित बहुउद्देशीय काम्प्लेक्स में नियमों के विपरीत व्यवसायिक गतिविधियां शुरू होने की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने संबंधित एजेंसी से जानकारी करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि इस काम्प्लेक्स में व्यवसायिक गतिविधियां शुरू होने से आए दिन झगड़ा फसाद होने लगा है और रेल प्रशासन किसी बड़ी घटना के इंजार में है।
प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह व मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक प्रदीप सुडेले उपस्थित रहे |