झांसी मंडल के बीके यादव बने सहायक महामंत्री तथा भावेश सिंह केंद्रीय उपाध्यक्ष

आगरा। आगरा में आयोजित नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन ( एनसीआरएमयू) के त्रिवार्षिक अधिवेशन में प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल के सभी शाखा मंत्रियों, सीसी मेम्बर, एजीएम मेम्बर व केंद्रीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। अधिवेशन में यूनियन की गतिविधियों व लेखाजोखा पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी की सहमति से प्रस्ताव पास किए गए।

इस दौरान चुनाव प्रक्रिया एनसीआरएमयू आगरा मंडल के मंडल मंत्री सुकेश यादव ने सम्पन्न कराई। जिसमें निर्विरोध रूप से शिवगोपाल मिश्र केंद्रीय अध्यक्ष, आरडी यादव महामंत्री, राकेश पाठक केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, विजय सिंह सिंह, ऊषा पन्न हुई। के जोनल सेकेट्ररी शीतला प्रसाद वर्मा, भावेश सिंह, ऊषा सिंह, जियाउल हक (सभी केंद्रीय उपाध्यक्ष), बीएस कंसाना, आरके पांडे, अजय सिंह, मृत्युजंय कुमार, वीके यादव (सभी सहायक महामंत्री), राम सिंह केंद्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष झांसी मंडल हुकुम सिंह चौहान, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष मनोज जाट, केन्द्रीय सहायक महा मंत्री अजय सिंह यादव, शाखा सचिव डी. के खरे, अमर सिंह यादव , संजीव द्विवेदी, आनंद प्रजापति, सुनील पाल, नितिन शर्मा सहित सदस्यगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |