झांसी। उ प्र उधोग व्यापार मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष स्व श्याम बिहारी मिश्रा की 86 वॉ जन्मदिन ईलाईट चौराहा पर मनाई गई। प्रारंभ में जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष बृजबिहारी सोनी ने स्व मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण किया निवर्तमान महापौर रामतीर्थ सिंघल  ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी जीतू ने बताया कि पंडित श्याम बिहारी मिश्रा व्यापारियों के मसीहा थे। जिला महामंत्री पुनीत अग्रवाल ने कहा कि स्व श्याम बिहारी मिश्रा कानपुर से चार बार सांसद रहे। अनुज मुड़िया व जयकिशन प्रेमानी कहा कि पंडित जी ने पूरा जीवन व्यापारियों के हित व संघर्ष में निकाल दिया। महिला जिलाध्यक्ष कंचन आहूजा, महिला महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कहा कि आज जो व्यापारी स्वाभिमान व सम्मान मिला वो पंडित जी की देन है। जन्मदिन के शुभ अवसर पर राहगीरों को शर्बत वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा जिलाध्यक्ष आदर्श गुप्ता, युवा महानगर अध्यक्ष मनोज रेजा, संदीप सरावगी, राजनारायण मिश्रा, नरेन्द्र दमेले, उषा सेन, प्यारेलाल, राकेश जैसवाल, सुनील हिरवानी, रोहित अग्रवाल, राजेन्द्र शर्मा, उषा सेन, संतोष खरेला, अनु मेहरोत्रा, अशोक अग्रवाल, राकेश निगम, अर्पणा दुबे रश्मि आदि उपस्थित रहे। अंत में उमेश गुप्ता जिलाध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।