झांसी। झांसी जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन हेतु मंगलवार को पुस्तकालय हाल में नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के बाद बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ की एल्डर्स कमेटी चेयरमैन प्रकाश नारायण द्विवेदी, सदस्य रघुवीर शरण बाजपेयी, दामोदर दास अग्रवाल, जगदीश लिखधारी व कमेटी प्रतिनिधि विवेक बाजपेई की देखरेख में नामांकन पत्रों की जांच की गई।

जांच में कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रत्याशी विवेक अवस्थी का वकालत अनुभव दस वर्ष से कम होने के कारण नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। इसके बाद नाम वापसी के लिए निर्धारित अवधि में अध्यक्ष पद पर बलवान सिंह यादव, संयुक्त सचिव प्रकाशन पर सुनील सिंह व संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर प्रत्याशी लाखन सिंह अहिरवार ने अपने नामांकन पत्र वापस लेते हुए चुनावी मैदान छोड़ दिया। इस प्रकार अब अध्यक्ष पद पर चन्द्र शेखर शुक्ला, प्रणय श्रीवास्तव, श्याम बाबू खैर व सुरेश कुमार अहिरवार कुल चार प्रत्याशी, महामंत्री हेतु सुरेन्द्र कुमार शर्मा, केपी श्रीवास्तव, इन्द्रजीत सिंह व महेश नारायण वर्मा सहित चार प्रत्याशी एक दूसरे को चुनौती देने को तैयार हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विशेष चन्द्र पाठक, अजय चन्द्र श्रीवास्तव, बालकिशन कुशवाहा, अनिल कुमार साहू व महेन्द्र सिंह सहित पांच , कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार गौतम, विनय शिवहरे, रामजी श्रीवास्तव, रामकुमार जाय, जीत सिंह व रेखा गुप्ता सहित छह प्रत्याशी मैदान में हैं।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए महज़ दो प्रत्याशियों में से विवेक अवस्थी का नामांकन निरस्त हो जाने के कारण सुभाष चन्द्र राय तथा संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए लाखन सिंह के नाम वापस लिए जाने पर उमेश प्रजापति का निर्विरोध निर्वाचित होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए दीपक यादव व अभिषेक निगम के बीच जबकि संयुक्त सचिव प्रकाशन पर तीन प्रत्याशियों में सुनील सिंह के पर्चा वापस ले लिए जाने के बाद शेष सुनीता केशरी व चन्द्र कुमार उपाध्याय के बीच मुकाबला आमने-सामने होगा।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए सैय्यद इशरत अली, अरविंद कुमार सक्सेना, आशुतोष मिश्रा, दीपक साहू, हेमंत कुमार झा, सिद्धार्थ प्रिय सिद्धार्थ, राजेन्द्र प्रकाश शाक्या, आशीष श्रीवास्तव, रमाशंकर तिरपाठी, संतोष कुमार सैनी, सुनील कुमार पटेल, रामजी शांडिल्य तथा कनिष्ठ सदस्य हेतु राजेश कुमार, नंदकिशोर, प्रशांत नारायण, विनय सिंह उर्फ विजय सिंह साहू, जितेन्द्र सिंह, अब्दुल रहमान चिश्ती, नीरज कुमार , राहुल कुमार, हरीनारायण, हामिद अहमद व फहीम अहमद चौहान में से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया।