झांसी। भाजपा कार्यालय में कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल राजस्थान की 92 जयंती मनाई गई! इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कल्याण सिंह का भी राम मंदिर बनने पर बहुत बड़ा त्याग रहा उन्होंने राम मंदिर के लिए सरकार तक को त्याग दिया और कहा राम के लिए ऐसी कई सरकारे कुर्बान !

पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ला ने कहा – 6 दिसंबर 1992 की तारीख बीते 30 बरस हो गए हैं। अयोध्या में बनते राम मंदिर के पीछे बसे पूरे शहर में ये तारीख सामने से देखने वाले लोग अब अपनी उम्र के दूसरे पड़ाव तक आ गए हैं। मंदिर के निर्माण और दीपोत्सवों में दिखती नई अयोध्या आज भी 3 दशक पुरानी अपनी तारीख याद करती है तो जेहन में तमाम स्मृतियां कई नाम लेकर आती है। ‘जय श्री राम’ का शोर, मंदिर यहीं बनाएंगे के नारे और कारसेवकों के जोश देखने वाली अयोध्या को एक चेहरा आज भी एक महानायक के रूप में याद है। इस शख्स का नाम है- कल्याण सिंह। 30 साल पहले 1992 के उस रोज अयोध्या में जब विवादित ढांचे के तीनों गुंबद टूटे तब तक कल्याण यूपी के सीएम थे, लेकिन कुछ देर बाद नहीं रहे। कल्याण ने लहराकर अपना इस्तीफा तत्कालीन राज्यपाल सत्यनारायण रेड्डी को सौंपा और कहा- कोई मुकदमा चलाना है तो मुझपर चलाओ। राम मंदिर के लिए ऐसी कई सरकारें कुर्बान करता हूं। विधायक रवि शर्मा ने कहा – कल्याण सिंह ने कहा था मुझे ना दुख है, ना पश्चाताप और ना प्रायश्चित। मैंने अपने अधिकारियों से कहा था कि गोली नहीं चलाई जाएगी क्योंकि अगर ऐसा होता तो हजारों लोग मारे जाते। मैंने ये भी कहा था कि जो कुछ भी हुआ उन सब की जिम्मेदारी मैं लेता हूं। कल्याण ने कहा कि मुझे ढांचा गिरने का ना दुख है, ना प्रायश्चित और ना दुख। 6 दिसंबर 1992 राष्ट्रीय शर्म का नहीं, राष्ट्रीय गर्व का दिन है। पवन गौतम जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा – 30 अक्टूबर, 1990 को मुलायम सिंह यादव के यूपी के मुख्यमंत्री रहते हुए अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाई गई जिसमें कई कारसेवकों की मौत हो गई। बीजेपी ने उनका मुक़ाबला करने के लिए कल्याण सिंह को आगे किया. कल्याण सिंह ने महज़ एक साल में बीजेपी को उस स्थिति में ला दिया कि पार्टी ने 1991 में पूर्ण बहुमत की सरकार बना ली. साथ ही अन्य कई वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनको नमन किया !

इस अवसर पर एमएलसी रमा निरंजन ,विधायक रवि शर्मा, झांसी प्रवासी उदयन पालीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ,मोहन सिंह यादव , ब्लाक प्रमुख राजकांतेश वर्मा ,जगदीश कुशवाहा ,राजकुमार राजपूत आदि मंचासीन रहे! संचालन अखिलेश गुप्ता ने तथा आभार राजकुमार राजपूत ने किया !

कार्यक्रम में निशांत शुक्ला, दिगंत चतुर्वेदी ,अखिलेश गुप्ता ,अंकुर दिक्षित ,दिलीप पुरी ,नंदकिशोर भिलवारे ,संजीव पटेरिया ,अमर सिद्ध, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रियांशु दे, सौरभ मिश्रा, संजीव तिवारी , विनीत खटीक, संजय लोंगसन ,प्रमोद कुशवाहा ,ज्योति बरोनीया, रोहित गुठनकर ,सुमन पुरोहित ,किशोरी रैकवार ,कपिल बिरसेनिया, विशाल ठाकुर ,चित्रा सिंह ,अभिषेक जैन ,हनी साहू, मीनू राजावत ,बृजेश गुप्ता ,भूपेंद्र आर्य ,कमलेश परिहार आदि उपस्थित रहे ! प्रियांशु दे जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी महानगर झांसी