मुख्य हत्यारोपी पूर्व प्रधान अभी भी बेसुराग 

झांसी। जिले के थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में बुधवार तड़के अरविंद यादव हत्याकांड के दो आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों आरोपी पांव में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस पूर्व में सात आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान रिंकू यादव अब भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक अरविंद यादव हत्याकांड के दो नामजद अशोक यादव एवं उर्फ कल्लू एवं भंवर सिंह के बुधवार को भोजला गांव आने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्रा व एसओजी प्रभारी जितेन्द्र तक्कर के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर दोनों को घेर लिया। पुलिस टीम को देख दोनों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। इसमें दोनों बदमाशों के पांव में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार हेतु भेज दिया।

पुलिस दोनों से अन्य वांछित बदमाशों के बारे में पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि यह लोग हत्यारोपियों को संरक्षण दिए हुए थे, यह भोजला गांव डेली यूज का सामान लेने हेतु जाने वाले हैं। इस सूचना पर भरारी फॉर्म के पीछे पुलिया के पास से पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पूर्व में सात आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान रिंकू यादव अब भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।