महाप्रबन्धक रविन्द्र गोयल ने 9 रेल कर्मचारियों को प्रदान किए संरक्षा पुरस्कार

प्रयागराज । जनवरी माह के लिए महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे रविन्द्र गोयल, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झांसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 09 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुरस्कृत कर्मचारियों में 1. मोहित तिवारी, प्वाइण्टसमैन, कंचैसी/प्रयागराज मण्डल 2. विमल कुमार शर्मा, ट्रेन मैनेजर, प्रयागराज/प्रयागराज मण्डल 3. मनीष कुमार जायसवाल, ट्रेन मैनेजर, प्रयागराज/प्रयागराज मण्डल 4. मंगल कुमार, लोकोपायलट, जीएमसी/प्रयागराज मण्डल 5. अभिनव मौर्य, सहायक लोकोपायलट, जीएमसी/प्रयागराज मण्डल 6. सतीश कुमार मीना, लोकोपायलट, मथुरा/आगरा, मण्डल 7. जितेन्द्र सिंह झा, सहायक लोको पायलट, मथुरा/आगरा, मण्डल 8. मनीष कुमार दुबे, उप टिकट निरीक्षक, झांसी/झांसी मण्डल 9. दीपक कुमार शर्मा, कांस्टेबल/आर.पी.एफ., झांसी/झांसी मण्डल मण्डल शामिल हैं।
दीपक कुमार शर्मा, को जनवरी, 2024 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि, 13 जनवरी 24 को दीपक कुमार शर्मा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर यात्री सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे तभी गाड़ी संख्या 11107 के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से चलने के उपरांत अश्विनी शर्मा नाम का एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में ट्रेन के नीचे गिरने लगा। ऑन ड्यूटी कांस्टेबल दीपक कुमार शर्मा की नजर पड़ी तो अविलंब अपनी जान की परवाह न करते हुए यात्री को सुरक्षित बचा लिया। यात्री की जान बचाने के प्रयास में आरक्षक दीपक कुमार शर्मा के प्लेटफार्म पर गिरने से कमर एवं दाएं हाथ में अंदरूनी चोट आई। उन्हें रेलवे अस्पताल, झाँसी में भर्ती कराया गया।
सजगता पूर्वक ड्यूटी कर रहे उक्त आरक्षक द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त यात्री की जान बचाई।