बुंदेलखंड की सांस्कृतिक छटा देशभर में बिखेरेगा बीएलएफ, राज्यसभा के उपसभापति होंगे शामिल

झांसी। बुंदेलखंड की कलात्मक और सांस्कृतिक छटा देशभर में बिखेरने का उत्सव बुंदेलखंड लिटरेचर फेस्टिवल (बीएलएफ) वापस लौट रहा है। आगामी 1,2,3 मार्च को बीएलएफ 3.0 का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी में हो रहा है। इस दौरान साहित्य, कला, सिनेमा, राजनीति और संगीत जगत की ख्यात हस्तियां मौजूद रहेंगी। इनसे विभिन्न सत्रों में देश-दुनिया के विषयों पर संवाद किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न लेखकों की कृतियों का विमोचन होगा। प्रत्येक दिन के अंत में सांस्कृतिक कार्यकम होंगे। साथ ही युवा कलाकारों को प्रतिभा दिखाने के लिए ‘अथाई’ (ओपेन माइक) मंच मुहैया कराया जाएगा।

महोत्सव में 10 से अधिक प्रकाशकों के पुस्तक स्टाॅल, 10 से अधिक हस्तशिल्प उत्पादों के स्टाॅल, 5 से अधिक रचनात्मक कलाकृतियों के स्टाॅल एवं जलपान-भोजन स्टाॅल रहेंगे। इससे पहले बीएलएफ 2022 और 2020 में आयोजित हुआ था।
ये हस्तियां रहेंगी मौजूद

▶ हरिवंश नारायण सिंह (उपसभापति,राज्यसभा)
▶ प्रियंका गुप्ता  (ग्रेजुएट चाय वाली)
▶ पंकज चतुर्वेदी (लेखक, स्तंभकार)
▶ सईद अंसारी (एंकर, आजतक)
▶ मनोज सिन्हा ( सैन्याधिकारी, अभिनेता, लेखक)
▶ जयदीप कर्णिक (संपादक, अमर उजाला डिजिटल)
▶ गौतम राजऋषि (कवि, सैन्याधिकारी)
▶ दीपक मशाल (कवि, लेखक)
▶ पवन कुमार (आईएएस, लेखक)
▶ वंदना अवस्थी दुबे (लेखक)
▶ शशांक गर्ग  (आईपीएस, लेखक)
▶ रंजन कुमार (दिल्ली विश्वविद्यालय प्रोफेसर)
▶ शुभांगी लिटोरिया (अभिनेत्री)
▶ राजेश कुमार मिश्रा (आईपीएस, कवि, लेखक )
▶ संतोष कुमार (आईपीएस)
रजनी सिंह (इंस्पेक्टर)
▶ ऋतु दुबे तिवारी (प्रिंसिपल निस्कोर्ट मीडिया कॉलेज)
▶ डॉ. मुन्ना पांडेय (लेखक)
▶ नाज जोशी ( मिस इंडिया)
▶ अशोक पाठक (अभिनेता)
राजेश पांडेय (पूर्व आईपीएस)
▶ धीरेंद्र राय ( संपादक, आई चौक)
▶ अगम जैन ( आईपीएस लेखक)
▶ तरुण भटनागर (आईएएस, कथाकार)
▶ अखिलेंद्र (कवि, अभिनेता)
▶ अदिति पटेल (सिविल सेवक)
▶ राम मोहन शर्मा (पत्रकार)
▶ प्रवीण कुमार (लेखक