झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि चित्रकूट धाम माघ अमावस्या मेले के अवसर पर यात्रियों / श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से निम्नानुसार प्रबन्ध किए गए हैं।

9 मार्च को एक मेला स्पेशल वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – चित्रकूट धाम कर्वी के मध्य संचालित की जायेगी। जो की आवश्यकतानुसार संचालन हेतु स्टैंड बाय में चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर रहेगी | जिसका प्रस्थान समय वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से समय 20:10 बजे होगा, ओरछा स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान समय 20:25-20:26 बजे, बरूआसागर 20:36-20:37, निवाडी 20:47-20:48, मगरपुर 20:55-20:56, टेहरका 21:03-21:04, रानीपुर रोड 21:14-21:15, मऊरानीपुर 21:25-21:27, रोरा 21:37-21:38, हरपालपुर 21:50-21:52, घुटई 22:02-22:03, बेलाताल 22:50-22:51, कुलपहाड 23:00-23:01, चरखारी रोड 23:11-23:12, महोबा 23:40-23:42, वरीपुरा 23:52-23:53, कबरई 00:12-00:13, मटौंध 00:24-00:25, खैराडा 00:35-00:36, बांदा 01:00-01:05, डिंगवही 01:19-01:20, खुरहण्ड 01:39-01:40, अतर्रा 01:51-01:53, बदौसा 02:02-02:03, भरतकूप 02:14-02:15 बजे, शिवरामपुर स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान समय 02:40-02:41 बजे तथा यह गाडी चित्रकूट धाम कर्वी 03:05 बजे पहुंचेगी |

9 से 11 मार्च तक गाडी संख्या 01809/01810 झांसी-बांदा मेमू आवश्यकता अनुसार चित्रकूटधाम कर्वी तक विस्तारित की जायेगी |