झांसी। 30 अप्रैल को उत्तर मध्य रेल, झांसी मंडल से 30 रेल कर्मचारी सेवा निवृत्त हुये। समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रु. 8.24 करोड का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया एवं समस्त उपस्थित कर्मचारियों को भुगतान विवरण सेवा प्रमाण पत्र, पीपीओ, सेवा पंजिका की प्रमाणित छायाप्रति एवं स्वर्ण जडित पदक दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक द्वारा प्रदान किये गये।

समारोह में ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी, मण्डल कार्मिक अधिकारी जी.पी मिश्रा, संतोष कुमार वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक उपस्थित रहे। अन्त में जीपी मिश्रा, मण्डल कार्मिक अधिकारी, उत्तर मध्य रेल, झॉसी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।