Oplus_131072

झांसी। जिले के थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत हंसारी में छत पर सो रहे गैस सिलिंडर हाकर की जमीन पर गिरने से मौत हो गई। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

झांसी में प्रेमनगर थानान्तर्गत हंसारी ग्वालटोली निवासी लगभग 35 वर्षीय सोनू पुत्र गोविंद सिंह की लगभग 5 वर्षीय एक बेटी है। परिजनों के अनुसार वह एचपी गैस कम्पनी के गैस सिलेंडर बांटने का काम करता था। गर्मी होने के कारण वह परिवार के साथ घर की छत सो रहा था। रात्रि में अचानक वह छत से नीचे गिर गया। वह छत से कैसे नीचे गिरा। यह स्पष्ट नहीं हो सका।

जानकारी होते ही आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोनू की छत से नीचे गिरते हुए की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।