Oplus_131072

दो पूर्व पत्नियों ने धोखाधड़ी की कहानी सुनाई, युवती की जिंदगी बर्वाद होने से बची

Oplus_131072

झांसी। मनचले ने एक पत्नी के रहते धोखा देकर दूसरी से शादी कर ली। दोनों से एक एक लड़की होने के बाद उसने धोखा देकर शादी की हेटट्रिक बना कर तीसरी युवती से शादी कर उसकी जिंदगी बर्बाद करने का प्रयास किया किंतु समय रहते मौके पर पहुंची दोनों पत्नियों ने पोल खोल दी। इससे एक और युवती की जिंदगी बर्वाद होने से बच गई। पुलिस ने दूल्हा सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

यह आश्चर्यजनक कर देने वाला पूरा मामला झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र के बसोबई गाँव का है। यहां के रहने वाले विनय कुमार की बेटी दीपा की शादी 24 मई को जालौन जिले के एट निवासी जितेन्द्र से होना तय थी। शादी की तमाम रस्मे पूरी हो चुकी थी, घर वाले बारात के इंतजार में थे तभी विनीता व पूजा नाम की दो महिलाएं शादी के पंडाल में पहुंच गयी और दुल्हन के परिजनों को बताया कि वह जिस दुल्हा जितेन्द्र से शादी कर रहे हैं उसकी वह पहली व दूसरी पत्नियां हैं और उनके एक एक लड़की भी हैं।

उक्त कहानी सुनक़र वधु पक्ष के होश उड़ गये। उन्होंने दोनों महिलाओं से जानकारी ली तो पता चला कि विनीता से 10 साल पहले जितेन्द्र की शादी हो चुकी है, उसके बाद उसने पूजा नाम की महिला से पहली पत्नी की मौत होने का झांसा देकर शादी कर ली थी। अब वह दीपा से तीसरी शादी करने जा रहा था। महिलाओं के हंगामा व शिकायत पर मोंठ थाना पुलिस ने शादी रुकवा दी। हालांकि शातिर दिमाग़ जितेंद्र को इस हंगामा की भनक लग गयी और वह बारात लेकर नहीं आया। अब दोनों पत्नियों व होने वाली तीसरी पत्नी परिजनों ने पुलिस से धोखेबाज जितेन्द्र के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल सभी को इसकी खुशी है कि दीपा की खुशियों पर ग्रहण लगने से बच गया।