झांसी। जिले के मोंठ थाना क्षेत्र में सात वर्ष पहले महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद उसकी नाबालिग पुत्री के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया और पिता के पहुंचने पर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।
मोंठ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति गांव में ही मजदूरी करने गया था। घर पर उसकी 16 बर्षीय नाबालिग बेटी और बृद्ध पिता था। दोपहर 12 बजे जब पिता मजदूरी से अपने घर खाना खाने आया और उसने दरवाजा खोला तो देखा कि गांव का ही एक अधेड़ व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। उसे आता देख कर अधेड़ भागने लगा, उसने पकड़ने की कोशिश की पर वह धक्का देकर भाग गया। नाबालिक का पिता चिल्लाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बृद्ध, मकान के अंदर कमरे में था जो देखने-सुनने में असमर्थ है। पीड़ित पिता ने थाना जाकर पुलिस से लिखित शिकायत कर दी। कोतवाल ने तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। नाबालिक मानसिक रूप से कमजोर है, वह डरी, सहमी और भयभीत है।
एसपी सिटी ने बताया कि परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि लगभग सात वर्ष पूर्व पीड़िता की मां के साथ भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका मुकदमा झांसी में प्रचलित है। उसकी पत्नी की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।