झांसी। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म डयूटी पर तैनात जीआरपी थाने के मुख्य आरक्षी राजेश कुमार व आरक्षी भगवत सिंह द्वारा महिला आरक्षी संध्या वर्मा को आज प्रात: कऱीब 5 बजे चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ ॉर्म नम्बर 2/3 पर एक लड़की गुमशुम सी बैठी दिखायी दी। इस पर उक्त जीआरपी कर्मियों ने लड़की को पूछताछ हेतु बुलाया और पूछताछ की। उसने अपना नाम मनीषा पुत्री राम बघेले निवासी ग्राम मसौदा थाना पूराक लंदर जनपद अयोध्या बताया। उसका कहना थ कि वह अपने घर से नाराज होकर भाग आयी है। इसके बाद लड़की के माता-पिता को उसकी सूचना दी गयी। लड़की के झांसी में सकुशल होने की खबर पाकर परिजनों की खुशी की सीमा नही रही। इसके बाद आज लड़की को लेने उसकी बहन और बहनोई जीआरपी थाना पर पहुंचे। इसके बाद जीआरपी स्टाफ द्वारा लिखा-पढ़ी कर लड़की को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। उन्होंने जीआरपी के इसकार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इसी प्रकार आरपीएफ पोस्ट पर तैनात उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह परिहार, रविन्द्र सिंह राजावत हमराह आरक्षक विजय शर्मा को दौराने गश्त स्टेशन पर प्लेटफार्म नं0 7 पर 14 वर्षीय किशोर बैठा हुआ मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रोहित पुत्र सीताराम निवासी ग्राम महेबा टीकमगढ़ बताया। उसका कहना था कि मां के मारपीट करने से वह घर से भाग निकला और दिल्ली काम-धंधा करने जा रहा था। किशोर को समझा-बुझाकर पोस्ट पर लाया गया और प्रभारी निरीक्षक के आदेशानुसार उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत ने रेलवे चाइल्ड लाइन झांसी की टीम सदस्य राखी यादव, श्वेता वर्मा को उक्त किशोर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया।