- राष्ट्र की शौर्यता व अखंडता का प्रतीक 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया 
 झांसी। उमरे के झांसी मण्डल के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्र की शौर्यता व अखंडता का प्रतीक राष्ट्र के 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण साकेत तोमर पत्नी अशोक चक्र विजेता शहीद रामवीर सिंह तोमर के द्वारा किया गया। शहीद नायक श्री रामवीर सिंह तोमर 26 राष्ट्रिय राइफ ल को मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया था। उन्होंने 18 अक्टूबर 2001 को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के काको गांव में आतकवादियों के साथ 02 घंटे चली मुठभेड़ में वीरतापूर्वक एक घर में घुसे 04 आतंकवादियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में वह गंभीर रूप से घायल हुए और प्राणघातक चोटों के चलते वीरगति को प्राप्त हुए। इनकी इस जांबाजी के लिए 26 जनवरी 2002 को भारत सरकार द्वारा अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। भारतीय रेल इस पावन अवसर पर शहीद श्री रामवीर सिंह तोमर को नमन करता है।
 गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड से प्राप्त आदेश के अनुपालन में झांसी मंडल के झांसी व ग्वालियर स्टेशन पर 100 फीट से ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का संस्थापन किया गया है। यह राष्ट्रीय ध्वज बेहद ही खूबसूरत नजर आता है, जिसे काफ ी दूर से भी लहराता देख राष्ट्र के प्रति गर्व की अनुभूति होती है। इसके अतिरिक्त यह एक बहुचर्चित भूमि चिन्ह भी साबित होगा। इस अवसर पर मुख्य संरक्षा अधिकारी एसके कश्यप, अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह नेगी, वरिष्ठ मंडल अभियंता केके तलरेजा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता भानु प्रताप सिंह भदौरिया, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी भीमराज धन्ना, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह सहित अन्य विशिष्ट अतिथि, अधिकारीगण, निरीक्षक व पर्यवेक्षक आदि उपस्थित रहे।
 
		












