झांसी। वैगन मरम्मत कारखाना, उत्तर मध्य रेल, झांसी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रंगोली, मेंहदी तथा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विजयी महिलाओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरुस्कृत किया गया। महिला दिवस के आयोजन में अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्यालय प्रयागराज से मुख्य अतिथि ज्योति सिन्हा, भारती व प्रतिभा कदम एवं विशिष्ठ अतिथि अमिता श्रीवास्तवा उपाध्यक्षा रेलवे महिला कल्याण समिती झांसी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन ऊषा सिंह ने किया तथा आभार किरन सिंह राघव द्वारा व्यक्त किया गया।