झांसी। मंडल में संरक्षित रेल संचालन, सतर्कता एवं सजगता पूर्वक कार्य करने तथा गाड़ी संचालन के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा उपरोक्त श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को संरक्षा प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार ₹1000/- प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) पी पी शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नन्दीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन सहित अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।
पुरस्कृत कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार से सतर्कता, सजगता और उत्कृष्टता के साथ अपने-अपने कर्तव्य निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं |
1. अंजलि प्रजापति – SRCCTC/ झाँसी
2. रीना – SRCCTC,
3. श्री संजय कुमार खरे उप मुख्य टिकट निरीक्षक,
4. श्री साजिद अनवर उप मुख्य टिकट निरीक्षक,
5. श्री रणजीत कुमार – ट्रैकमैन, घाटमपुर,
6. श्री दीपू यादव – ट्रैकमेन्टर, आगासोद