झांसी। भीषण गर्मी में राहत के लिए मां कर्मा समर्पण सेवा समिति के तत्वावधान में इलाईट चौराहे पर शीतल शर्बत व जल का वितरण कर राहगीरों को राहत पहुंचायी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कैलाश साहू (पूर्व विधायक) द्वारा भक्त मां कर्माबाई के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र साहू जिलाध्यक्ष साहू समाज और महामंत्री सतीश साहू द्वारा समिति को समाजसेवा के अन्य क्षेत्रों में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष किशोर साहू, महामंत्री पारस साहू, विधि सलाहकार अमित साहू एडवोकेट आदि अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य धनीराम साहू, संतोष साहू, सुनील साहू, राजकुमार साहू, विनय साहू, मनोहर, अजय साहू, राजू साहू, लखन साहू, अशोक साहू, हर्ष साहू, कमल किशोर साहू, रामकुमार साहू द्वारा सेवा के अन्य कार्यों को करने का सुझाव दिया तथा कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मेंं समाजसेवियों श्यामलता साहू, अमित साहू युवा मोर्चा भाजपा, प्रेम साहू पूर्व पार्षद, जीपी साहू, घनश्याम साहू, नरेश साहू अध्यक्ष परमार्थ सभा, आकाश साहू, अविनाश साहू, आनंद साहू पूर्व पार्षद आदि को सम्मानित किया गया। अंत में समिति के संरक्षक डा. आदित्य साहू द्वारा आभार व्यक्त किया गया।