झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा झांसी रेल मंडल पर कार्यरत दस कर्मचारियों को अक्टूबर माह के दौरान उनके सतर्कता पूर्वक उत्कृष्ट कार्य हेतु संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि, “रेल संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारे रेलकर्मी ही इस प्रणाली की रीढ़ हैं, जो अपने सतर्क और समर्पित कार्य से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। ऐसे कर्मचारियों को सम्मानित करना पूरे मंडल के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
इस दौरान निम्नलिखित कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया I
1. कमला, ट्रैकमैंन बसई
2. आकाश शिवहरे, स्टेशन प्रबंधक, परीछा
3. दिनेश कुमार ,कांटेवाला भुआ
4. मुकेश चन्द्र मीणा,गुड्स ट्रेन मेनेजर, झाँसी
5. विष्णु कुमार मीणा , गुड्स ट्रेन मेनेजर, झाँसी
6. राम प्रसाद मीणा, लोको पायलट , ग्वालियर
7. सम सिंह मीणा वरि. सहायक लोको पायलट, ग्वालियर
8. अजित कुमार अकेला , लोको पायलट गुड्स झाँसी
09. नादिर खान,वरि. सहायक लोको पायलट ,झाँसी
10. गंगा प्रसाद अहिरवार, ट्रैकमैंन झाँसी
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परि.) नन्दीश शुक्ल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा.) पी. पी. शर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परि.) शिवम् श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जे संजय कुमार तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।











