झांसी। वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति की बैठक में प्रदेश संयोजक / महामन्त्री सन्त प्रकाश वर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक परिसंघ की प्रदेश इकाई वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति उ०प्र० वरिष्ठ नागरिकों के जीवन की कठिनाइयों को दूर करने एवं उनके स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा एवं उनके अनुभव का लाभ समाज, राष्ट्र को दिलाने हेतु कार्य कर रहा है।

बैठक में संगठन की कार्य योजना बनाने एवं संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य रुप से वरिष्ठ महिलाओं के कल्याण व उनके जीवन में खुशियाँ लाने हेतु प्रदेश के समस्त जिलों में महिला प्रकोष्ठ का गठन करने का निर्णय लिया गया। उक्त कार्य की शुरुआत झाँसी जनपद से की गयी। कमल रेजीडेंसी शिवाजी नगर निवासी समाजसेवी कुसुम साहू को जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) बनाने का निर्णय लिया गया। कुसुम साहू को झाँसी जनपद के महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्य समिति बनाने हेतु अधिकृत किया गया।