• प्रदेश व बुन्देलखण्ड स्तरीय पदाधिकारी मनोनीत
    झांसी। पत्रकार भवन में अध्यक्ष मुकेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जहां पत्रकारों के हितों के मुददों पर चर्चा कर कई निर्णय लिए गए वहीं सर्व सम्मति से झांसी मीडिया क्लब का विस्तार कर प्रदेश व बुन्देलखण्ड स्तर पर कई पदाधिकारी नियुक्त किये गये।
    गौरतलब है कि गत दिवस झांसी मीडिया क्लब के प्रदेश अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार असद खान को नियुक्त किया गया था। इसके बाद संगठन के विस्तार की कवायद शुरू हो गयी। इसी क्रम मेंं सोमवार को पत्रकार भवन में झांसी मीडिया क्लब की बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान क्लब के वरिष्ठ साथियों ने जहां संगठन को मजबूती प्रदान करने के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की वहीं युवाओं को अनुशासन में रह कर जनहित के मुददों को उजागर करने व पत्रकारों के हित के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी गयी। इस दौरान भविष्य के कार्यकलापों पर भी प्रकाश डाला गया। इसके बाद संरक्षक मण्डल व क्लब के सदस्यों की सर्वसम्मति से संगठन के प्रदेश महामंत्री पद पर रवि शर्मा, उपाध्यक्ष आशीष दुबे, संगठन मंत्री वसीम शेख को मनोनीत किया गया। इसके अलावा बुन्देलखण्ड अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार हेमन्त ठाकुर, महामंत्री विष्णु दुबे, उपाध्यक्ष रविशंकर सेठी व संगठन मंत्री बृजेश साहू को नियुक्त किया गया। नव मनोनीत पदाधिकारियों का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। इसके बाद ईलाइट चौराहे पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार आतिशबाजी कर व मिष्ठन वितरित कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार पं. रामगोपाल शर्मा, रामकुमार साहू, सूरज सिंह यादव, पीएन दुबे, नवल किशोर शर्मा, दीपचन्द चौबे, पवन गुप्ता तूफान, इमरान खान, रोहित झा, नीरज साहू,मनोज तिवारी, तौशीफ कुरैशी, अमरजीत सिंह, रानू साहू, विजय कुशवाहा, प्रभात साहनी, अख्तर खान, कुलदीप अवस्थी, भरत कुलश्रेष्ठ, अतुल वर्मा, मनीष अली, पंकज भारती, अरूण वर्मा, अंसार खान, मो. इदरीश खान, आफरीन खान, प्रमेन्द्र सिंह, राशिद खान, रवि साहू, सचिन मोर्या, राहुल कोष्टा, आयुष साहू, एस शिवहरे, उमेश शर्मा, मनमोहन मनु, असलम खान आदि पत्रकार मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार साहू ने व सभी का आभार मुकेश त्रिपाठी ने व्यक्त किया।
    बैठक उपरांत शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें बरूआसागर के पत्रकार पवन जैन के चाचा के निधन पर पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन धारण किया। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।