पत्नी की हत्या कर फरार पति मुठभेड में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार 

0
49

झांसी। थाना सीपरी बाजार पुलिस टीम द्वारा पत्नी की हत्या कर फरार पति यश ठाकुर पुत्र अज्ञात निवासी गुढा चमन्नी फर्स वाली गली, ग्वालियर, म०प्र० को मुखबिर की सूचना पर पहुंज डैम जाने वाले रास्ते से थाना क्षेत्र सीपरी बाजार में चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त यश उपरोक्त पुलिस मुठभेड़ में बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को जीवन रक्षार्थ उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा करातूस 01 स्कूटी बरामदगी की गयी है। दरअसल, 31 अगस्त 26 को संतराम वंशकार निवासी राजा का बाग, इन्दरगढ़, जिला दतिया, मध्य प्रदेश द्वारा थाना सीपरी बाजार पर तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री सुधा उर्फ शिवानी का विवाह लगभग 1.5 वर्ष पूर्व यश ठाकुर निवासी गुढ़ा चक्की, फर्स वाली गली, ग्वालियर, मध्य प्रदेश के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही अभियुक्त पति द्वारा दहेज एवं जातिसूचक बातों को लेकर मृतका के साथ उत्पीड़न एवं मारपीट की जाती थी।

30 अगस्त की रात्रि करीब 10:30 बजे फौजी चौराहा, आवास विकास कॉलोनी स्थित किराये के मकान में यश ठाकुर द्वारा सुधा के साथ मारपीट की गई तथा कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर वह फरार हो गया। 31 अगस्त की सुबह कमरा खोले जाने पर सुधा अचेत एवं रक्तरंजित अवस्था में मिली, जिसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज झाँसी ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस मामले में थाना सीपरी बाजार पर आरोपी पति के खिलाफ धारा 85, 80 (2) बीएनएस, 3/4 डीपी एक्ट एवं 3 (2) (V) एससी/एसटी एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु किए जा रहे प्रयासों के क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाना सीपरी बाजार पुलिस एवं स्वाट टीम द्वारा अभियुक्त यश ठाकुर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से 1 तमंचा 315 बोरा, 1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी को बरामद कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here