एक लुटेरे को यात्री ने दबोचा, दो मुठभेड में पकड़े गए

0
40

पुलिस की गोली से एक लुटेरा घायल, लूट का माल बरामद 

झांसी। थाना नवाबाद पुलिस द्वारा लूट की घटना का 24 घण्टे के अन्दर अनावरण करते हुए यात्री को लूटने वाले  मोहम्मद सुलतान पुत्र मु० रहीस निवासी अली गोल खिड़की, थाना कोतवाली व अन्नू उर्फ समीम पुत्र रफीक खान निवासी पुलिया नं0 09, थाना प्रेमनगर, को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से अभियुक्त मोहम्मद सुलतान घायल हो गया। उसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 1,000/- रुपये व 2 तमंचा 315 बोर,1 जिन्दा, 2 खोखा करातूस व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामदगी की गयी है।

24 सितंबर को यात्री हेमन्त कुमार पुत्र श्रीकान्त यादव निवासी मेघौली खुर्द, थाना निचलौल, जनपद महाराजगंज द्वारा थाना नवाबाद पर तहरीर दी गई कि अभियुक्तगण द्वारा रेलवे स्टेशन के आगे पानी की टंकी के पास स्कूटी से आकर उनके एवं उनके साथी के साथ मारपीट की गई तथा उनसे 3,000/- रुपये एवं मोबाइल फोन छीन लिया गया। इस पर धारा 309(4)/ 115 (2) / 317(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

इस प्रकरण में नामजद अभियुक्त अफसर पुत्र मुहम्मद असलम निवासी पुलिया नं0 09, थाना प्रेमनगर को वादी द्वारा आसपास की जनता की सहायता से मौके पर ही पकड़कर थाना नवाबाद पुलिस के सुपुर्द किया गया था। शेष नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु किए जा रहे प्रयासों के क्रम में 24 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर थाना नवाबाद पुलिस बल द्वारा रेलवे ग्राउंड के पीछे पुलिया नं० 09 की ओर जाने वाले रास्ते पर क्रॉसिंग के पास कूड़ा घर के समीप चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त मोहम्मद सुलतान के पैर में गोली लगी तथा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित लूटा गया मोबाइल फोन, 1,000/- रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी नं0 UP93BH9451 बरामद की गई। घायल अभियुक्त मोहम्मद सुलतान को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज झाँसी में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here