झांसी। झांसी मीडिया क्लब व व्यापार मंडल राजगढ़ के तत्वावधान में राजगढ़ के पीएनबी ग्राउंड पर भारत रत्न मिसाईल मैन डा. एपीजे अब्दुल कलाम की याद में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरा में देर रात तक श्रोता विविध रसों से सरावोर रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट राम प्रकाश एवं विशिष्ट अतिथी के रुप में सहायक सेनानायक 33 वी वाहनी पीएसी करन सिंह यादव, उप प्रबधंक राजभाषा अधिकारी भेल डा. संतोष मिश्रा, पार्षद बिजौली आदर्श गुप्ता, अध्यक्ष झांसी मीडिया क्लब मुकेश वर्मा, इमरान खान, इरशाद मंसूरी, रोहित झां आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता विलेज इंटर कालेज के प्रबंधक रामगोपाल निरंजन ने की।
इस मौके पर अतिथियों का स्वागत राम केवल यादव, वीरेन्द्र सिंह खटीक, अवधेश यादव पूर्व पार्षद, जितेंद्र त्रिपाठी एडवोकेट, हरवंश लाल, आशीष यादव, मलखान सिंह यादव ने किया। सम्मेलन का शुभारंभ आगरा की मीना शर्मा की वाणी वंदना से हुआ। इसके बाद बांदा के सगीर अहमद ने अपने गीत गजलों से कार्यक्रम को मुकाम दिया। हास्य कवि सुल्तानपुरी की रचनाओं को सुन कर श्रोता तालियां बजाते रहे। जैसे-जैसे रात बढ़ रही थी कवि सम्मेलन अपने मुकाम को छूता जा रहा था। कानपुर के युवा गीतकार वैभव दुबे ने सरहद पर तैनात भारतीय सैनिको के लिये गीत पढ़ कर माहौल को गमगीन बना दिया। पत्रकार कवि पवन तूफान ने रचनाओं से सम्मेलन को गरिमा प्रदान की। हास्य कवि सत्य प्रकाश सत्य ने भी देश के जबानों के सम्मान में देश भक्ति से ओत प्रोत रचनाओं को सुनाकर शमां बांध दिया। कवियत्री मीना शर्मा ने श्रृंगार रस की गीत गजलों से मन मोह लिया। अध्यक्षता कर रहे इरफान जबलपुरी के गीत गजलों को खूब सराहा गया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार कवि/शाइर आजाद अंजान ने व आभार अभा कथा वाचक ज्ञानदास रामायणी ने व्यक्त किया। कार्यक्र म में कामता प्रसाद यादव ग्राम प्रधान सैंयर, संतोष दुबे, बब्लू यादव, नजीर खांन, महेश सचान, रिंकू खटीक, अनमोल राय, राजू पत्रकार, रमेश यादव, सोहेल खान, माता दीन यादव, सुनील राय समेत बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।