• विश्व हिन्दू महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन १४ व १५ दिसम्बर को झांसी में
    झांसी। विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश महामंत्री को गो रक्षा नहीं कर पाने पर हिन्दुओं को कायर कहना भारी पड़ गया। पत्रकारों के विरोध को देखते हुए उन्होंने बात को सम्भालने के लिए जब कहा कि हिन्दु कायर नहीं हैं तो शिवाजी भी नहीं है। इस पर पत्रकार भड़क गए और मामला गर्मा गया तो आचार्य हरिओम पाठक ने हस्तक्षेप कर समझाया। पत्रकारों द्वारा हिन्दुओं को कायर कहने वाले शब्दों को वापस लेने व क्षमा मांगने की मांग करना शुरू कर दी। इस पर प्रदेश महामंत्री बैकफुट पर आ गए और उन्होंने खेद सहित अपने शब्दों को वापस ले लिया। इस पर पत्रकार शांत हो गए।
    दरअसल, विश्व हिन्दु महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन की जानकारी देने के लिए आज सिद्घेश्वर पीठ पर पत्रकार वार्ता बुलायी गयी थी। इसमें महासंघ के प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश सिंह यादव व संभाग प्रभारी श्याम बिहारी अवस्थी संयुक्त रूप से पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान गौ रक्षा के सवाल पर महामंत्री द्वारा हिन्दुओं को ही कायर कहने पर हंगामा हो गया था। मामला शांत हो जाने के बाद उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विश्व हिन्दू महासंघ की स्थापना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में योगी आदित्यनाथ महाराज महासंघ के राष्ट्रीय तथा भिखारी प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश हैं। संघ की भारत के सभी प्रांतों में मजबूत इकाईयां काम कर रही है। अन्य देशों में भी महासंघ हिन्दू हितों के लिए काम कर रहा है। महासंघ हिन्दू धर्म में जातिवाद से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता के लिये विशेष काम कर रहा है। इसी क्रम में प्रांतीय अधिवेशन झांसी में १४ व १५ दिसम्बर को श्री सिद्घेश्वर पीठ प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सभी जिलों से करीब एक हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। अलग-अलग सत्रों में संगठन के विभिन्न विषयें पर चर्चा होगी और अगले वर्ष के कार्यक्रम तय होंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष २०२० को रामराज्य पुर्नस्थापना हेतु प्रयास के रूप में मनाया जाता है। इसमें भव्य श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण में महासंघ की भूमिका पर भी कार्ययोजना बनेगी तथा भिखारी प्रजापति द्वारा सभी सत्रों में कार्यकर्ताओं को योगी महाराज द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार प्रकल्प दिये जायेंगे।
    झांसी अधिवेशन में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा आदि प्रदेशों के प्रमुख पदाधिकारी पधार रहे है। साथ ही संगठन की मुख्य पत्रिका पराक्रम-२०२० का विमोचन प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति करेंगे। वार्ता में प्रमुख रूप से धर्माचार्य महंत हरिओम पाठक, महंत सौमेश्वरा नन्द ब्रहृमचारी रविशंकर अगरिया, पवन जैन शिवाजी, वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, दिलीप पाण्डेय, जितेन्द्र त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, संतराम पेंटर, धर्मेन्द्र कुशवाहा, राकेश पटैरिया, हरिकिशोर नरवरिया, अयदीप त्रिपाठी रहे।