• प्रदर्शनी उदघाटित
    झांसी। रानी लक्ष्मी बाई पैरामेडिकल संस्थान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 59 प्रदेश अधिवेशन का शुभारंभ हुआ। विधायक झांसी सदर रवि शर्मा ने मातृ शक्ति पर अधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी में भारत की प्रमुख शीर्ष महिलाओं को उनके चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया है। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाये गये इन चित्रों से उनकी सकरात्मक सोच का पता लगता है। साथ ही यह बताता है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छात्रों को राष्ट्रनिर्माण के लिये प्रेरित करता है। उन्होंने जलियांवाला बाग से लाई गई पवित्र मिट्टी के संदर्भ में कहा की यह मिट्टी शहीदों के योगदान को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि, ‘शहिदों की चिताओं पर लगेगें हर वर्ष मेले, वतन पर मर मिटने वालों को बाकी यही निशां होगा।Ó
    इस दौरान क्षेत्रिय संगठन मंत्री रमेेश गडिय़ा ने अधिवेशन की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का उद्ेश्य छात्रों की समस्याओं, छात्र चुनाव या धरना प्रदर्शन नहीं है बल्कि राष्ट्र पुनर्निमाण है। भारत माता का नारा हमारा संकल्प है और वन्दे मातरम हमारा राष्ट्र उद्घोष है। उन्होंने कहा की झांसी में चार दिवसीय अधिवेशन का विषय महिला हितों पर अधारित है। यह रानी लक्ष्मीबाई वीरांगना को समर्पित है। उन्होंने मिशन सहासी का जिक्र करते हुए कहा की विगत दो वर्षों से संगठन द्वारा महिलाओं को आत्मसुरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे वे स्वंय आपातकालीन स्थिति से अपनी रक्षा कर सकें। समाजिक अनुभूति प्रकल्प के अंतर्गत छात्रों को ग्रामीण भारत से रूबरू कराने एवं ग्रामीण जीवन में आने वाली समस्याओं से निपटने के लिये एक सप्ताह के लिये गांव में रहने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। संगठन द्वारा दक्षिण भारत में स्कुल बेल नाम से कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर स्कुलों को संगठन द्वारा सहायता दी जा रही है। अब इसमें राजनैतिक, समाजिक, औद्योगिक एवं सिनेमाजगत के लोग भी सहायता कर रहे हैं। इसके साथ ही राष्ट्ररंग कार्यक्रम के माध्यम से गांवो में जाकर लोगों को पर्यावरण, कन्या भ्रुण-हत्या जैसे विषयों से जागरूक किया जा रहा है।
    इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वरूण सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि संगठन का उद्ेश्य छात्रों में संस्कार, राष्ट्रप्रेम, सेवा आदि के भाव को विकसित करना है। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्तर पर रंगोली में अपनी पहचान बनाने वाले विश्वविद्यालय के छात्र गजेन्द्र सिंह ने आकर्षक रंगोली बनाई साथ ही छात्रों द्वारा क्ले के माध्यम से रेली की प्रस्तुति बनाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख श्रीहरि बोरिकर, प्रदेश मंत्री प्रवीण लखेरा, प्रदेश संगठन मंत्री कमलनयन प्रांत अध्यक्ष वरूण सिंह, प्रांत छात्रा प्रमुख अंजु गुप्ता, जिला संगठन मंत्री अजय कुमार यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा रामनरेश तिवारी, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष रानु देवौलिया, प्रांत उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष श्रीहरि त्रिपाठी, महानगर मंत्री सौरभ बग्गम, व्यवस्था प्रमुख प्रसन्न सेन, सह व्यवस्था प्रमुख मनेन्द्र सिंह, सुधीर कुमार, वेद श्रीवास्तव, अमित चिरवरिया, अजय कुतार पटेल, पंकज शर्मा, संस्कुति आदि उपस्थित रहीं।