झांसी। नगर निगम झांसी की कार्यकारिणी समिति के उपसभापति पद के चुनाव में भारी गहमा गहमी के बीच पार्षद राजेश त्रिपाठी को निर्विरोध उप सभापति पद पर घोषित किया गया। यह जानकारी कार्यकारिणी समिति के उपसभापति रिटर्निंग ऑफिसर गुलाब हुसैन ने दी। निर्वाचन के दौरान मेयर सभागार में सदर विधायक रवि शर्मा, मेयर रामतीर्थ सिंघल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, संजीव श्रंगऋषि, सुधीर सिंह, सुधीर सिंह गौर, सुबोध गुबरेले, गोकुल दुबे, उमाशंकर राय, कार्यकरिणी समिति के सदस्य किशोरी रायकवार, इंदु वर्मा, सुनील नैनवानी, वण्टी सोनी, कांति छतपाल, महेश गौतम, विकास खत्री, विमल किशोर, दीपू यादव सहित संजीव अग्रवाल लाला आदि उपस्थित रहे। उप सभापति निर्वाचित होने पर राजेश का उपस्थित पार्षदों व भाजपाईयों ने मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया।