झांसी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर इस्कॉन में धूमधाम से देव दीपावली मनाई गई। इस्कॉन मंदिर में हजारों दीपक जब प्रज्वलित हो उठे तब वह दृश्य अपने आप में देखने को बन रहा था। भगवान का अलौकिक श्रृंगार भक्तों के खूब मन भा रहा था।

अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावना मृत संघ इस्कॉन के तत्वधान में आज पूर्णिमा के अवसर पर बड़े स्तर पर भक्त दीपदान का आयोजन किया गया, भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया। हजारों दीपदान की अलौकिक छटा अपने आप में देखने को बन रही थी। गो पूजन किया गया। मंदिर अध्यक्ष ब्रजभूमि दास के नेतृत्व में भगवान की महा आरती की गई। भगवान को भोग अर्पित किया गया। तत्पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार चरण सेवक पंडित पियूष रावत ने व्यक्त किया।