झांसी। झांसी व्यापार मंडल के गठन के क्रम में पाल कॉलोनी ग्वालियर रोड के व्यापारियों की बैठक उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के मुख्य आतिथ्य एवं गणेश चौराहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से आनंद यादव को अध्यक्ष, अजय पाल दीपू को महामंत्री एवं चंदन जयसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में तय किया गया कि क्षेत्रीय समस्याओं का तत्परता से निदान किया जाएगा एवं व्यापारी खेतों के लिए सभी लोग मिलकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, युवा के महानगर अध्यक्ष चौधरी साहिल, सीपरी व्यापार महा समिति के अध्यक्ष दीपक बंटी वशिष्ठ, बलराम वर्मा, संजय शर्मा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।