झांसी। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कलेक्ट्रेट स्थित इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम(ICCC) का औचक निरीक्षण किया और वहां कि व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने निर्देश दिए कि तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाए कि उन्हें क्या कार्य करना है और वह कैसे करेंगे। जब तक उन्हें सही जानकारी नहीं होगी तो वह कैसे सूचना देंगे। निरीक्षण में आईसीसीसी में पुलिस विभाग के व नगर निगम के अधिकारियों ने अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की।
कलेक्टर स्थित झांसी जन सुविधा केंद्र में स्थापित एंट्रीग्रेटिड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए मंडलायुक्त ने वहां तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से कंट्रोल रूम में क्या कार्य जाने हैं की जानकारी ली। इस पर वहां उपस्थित कर्मचारी नहीं बता सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जब तक तैनात कर्मचारियों को यह जानकारी नहीं होगी कि क्या कार्य किया जाना है, वह कैसे लोगों को जानकारी दे सकेंगे। मंडलायुक्त ने सभी को प्रशिक्षण दिलाए जाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर 24×7 क्रियाशील रहेगा और इसके कार्य व दायित्व इस प्रकार होंगे, प्रतिदिन घर-घर जाकर सैंपलिंग करने वाली टीम की प्रगति की जानकारी लेना, त्वरित गति से कांटेक्ट ट्रेसिंग सुनिश्चित करना। किसी व्यक्ति के कोविड पोजीटिव होने पर उसे तत्काल कोविड अस्पताल पहुंचाना। कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं का अनुश्रवण तथा मरीजों से रेंडम आधार पर फोन करके व्यवस्था के बारे में फीडबैक लेना। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम द्वारा एक केंद्रीकृत व्यवस्था स्थापित करते हुए एंबुलेंस की सेवा को सुचारु रुप से संचालित करना। जिससे मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके। सप्ताहांत में जनपद में सैनिटाइजेशन के विशेष अभियान का अनुश्रवण करना है। इसके साथ ही समस्त कोविड पेशेंट का एडमिशन एवं डिस्चार्ज का सही समय अनुसार करना तथा तद्अनुसार कोविड पोर्टल पर सूचनाओं को अपडेट करने के अतिरिक्त आईसीसीसी का कार्य जनपद की समस्त कोविड अस्पतालों में सफाई एवं खानपान की व्यवस्थाओं का प्रतिदिन अनुश्रवण करना भी है।
मंडलायुक्त ने कहा कि तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को समस्त विभाग के कार्यों की जानकारी दें ताकि वह सही जानकारी लोगों को दे सके। उन्होंने बताया कि इंट्रीगेटेड कंट्रोल रूम में जन सामान्य की समस्याओं को भी सुना जाना है। जिसमें पेयजल आपूर्ति, विद्युत समस्या, साफ-सफाई, कानून व्यवस्था के साथ अन्य समस्याओं को सुन निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को सूचना देना भी है। उन्होंने ताकीद करते हुए कहा कि आईसीसीसी में लापरवाही व शिथिलता ना हो। जिम्मेदार ही कंट्रोल रूम में तैनात रहे ताकि सभी सूचनाएं लोगों तक पहुंचाई जा सके। इस मौके पर एडीएम प्रशासन बी प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, एसीएम वान्या सिंह, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आकाश रंजन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।