झांसी। अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमिपूजन के उपलक्ष में बुंदेलखंड में दीपावली मनाई गई। मंदिरों व घर घर में दीप जलाए व आतिशबाजी कर जय जय श्रीराम का जय घोष किया गया। इसी क्रम में मेहंदी बाग स्थित श्री राम जानकी मंदिर में दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद 1100 दीपक जलाकर मंदिर को पूरी तरह से जगमग कर दिया गया। कार्यक्रम के लिए मंदिर को आकर्षक तथा भव्य रूप से सजाया गया था। मंदिर के सर्वे सर्वा महंत राम प्रिय दास जी महाराज के निर्देशन में मंदिर के उपाध्यक्ष तथा संचालक प्रेम दास जी महाराज, राम दास जी महाराज, जगन्नाथ जी महाराज, ब्रज भूषण महाराज, बल्लभ महाराज आदि ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भूमिका निभाते हुए आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम में तमाम राम भक्तों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर सुंदरकांड पाठ किया तथा दीपक जलाकर अयोध्या में श्री राम मंदिर के शिलान्यास का उल्लास मनाया। इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा, नगर निगम के मेयर रामतीर्थ सिंघल, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा,, अनिरुद्ध जी, मुकेश जी, दीनबंधु जी, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती क्रांति छत्रपाल, भारतीय जनता पार्टी के कानपुर बुंदेलखंड संगठन के पदाधिकारी सुधीर सिंह, पार्षद विद्या प्रकाश दुबे आदि सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे। अंत में समाजसेवी पंडित पीयूष रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इसी तरह सांसद अनुराग शर्मा ने श्रीराम मंदिर निर्माण आरम्भ होने पर अपने निवास पर परिवार सहित दीप प्रज्वलित कर उत्सव मनाया। ज्ञात हो कि अनुराग शर्मा के स्वर्गीय पिता एवं पूर्व सांसद प0 विश्वनाथ शर्मा ने अपने जीवन काल में राम मंदिर निर्माण हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था तथा उस दौर में उन्होंने झांसी में रोके गए कारसेवकों के कल्याणार्थ बड़ी ज़िम्मेदारी निभाई थी।

उत्तर प्रदेश करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू एवं महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष कीर्ति राठौर और प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह एवं महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष श्वेता सिंह के निर्देशानुसार करणी सेना महिला शक्ति जनपद झांसी इकाई द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं यज्ञ आयोजन का कार्यक्रम किया गया । जिला अध्यक्ष उषा सचान ने अपने कार्यालय मे संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम का संचालन किया। वही नगर अध्यक्ष शिवाली अग्रवाल ने भी आवास विकास में सुंदरकांड का पाठ एवं यज्ञ आयोजन का कार्यक्रम किया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन आहूजा, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं झांसी मंडल प्रभारी डॉ दीपिका त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष उषा सचान, जिला संगठन महामंत्री उषा सेन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमा पाराशर एवं उर्मिला पटेरिया , उपाध्यक्ष स्वप्निल मोदी , सरला श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव संजू सैनी आदि उपस्थित थे।

स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के ऑफिस में राम लला को विराजमान कराया। इसके साथ ही सत्यनारायण कथा के बाद सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस मौके पर बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने  कार्यक्रम में पूजा अर्चना की एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव सिंह ऋषि ने आरती की और सभी लोगों ने मिलकर भगवान श्रीराम से  प्रार्थना की कि इस कोरोना महामारी से देश  को निजात मिले।

सभी ने जय श्रीराम के नारे लगाए। स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के डायरेक्टर  नीरज सिंह ने सभी के साथ मिलकर मिठाईयां बांटी।  इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष भाजयुमो हेमंत परिहार, निशांत शुक्ल, रिंकू गुप्ता, आशीष उपाध्याय व अन्य लोग मौजूद रहे।