झांसी। रक्षाबंधन पर्व की खुुुशियों में शुक्रवार को दुुुखद खबर आई। झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र के। ढििमरपुुरा में अचानक एक मकान की दीवार गिर गई। जिससे वहां खेल रहे अबोध भाई-बहन की मौत हो गई।
झांसी जिले के रक्सा थानान्तर्गत ग्राम ढिमरपुरा में लगभग 5 वर्षीय अंकित अपनी चचेरी बहन के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां एक मकान की जर्जर दीवार अचानक गिर गई। जिससे दीवार के मलबा में दोनों बच्चे दब गये। इस पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन मौके पर पहुंचे और दीवार के मलवे के नीचे दबे दोनों बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए झांसी जिला अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।