रेल कर्मियों का रेल अस्पताल में पहला अधिकार, होटल में भर्ती का व्यय भुगतान करें रेलवे
झांसी। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन झांसी मंडल की आन लाइन वर्चुअल मीटिंग हुई जिसमें आक्रोशित स्टेशन मास्टर्स द्वारा एक स्वर में मंडल कार्मिक कार्यालय की 5400 एम ए सी पी लिस्ट जारी करने में लापरवाही और स्टेशन मास्टर्स के लंबित भुगतान के लिए आक्रोश व्यक्त किया।एवं इसके लिए कार्मिक विभाग के विरुद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।
आज की मीटिंग में चर्चा उपरांत यह निर्णय लिया गया है कि:-
1,अगले हफ्ते डी आर एम सर से व्यक्तिगत मुलाकात का समय लेकर , स्टेशन मास्टर्स की समस्याओं को बताया जाएगा ,स्टेशन मास्टर्स की मांगों को पूरा नही किया जाने पर आक्रोश बढ़ता जा रहा हैऔर उनकी समस्याओं के निराकरण की जैसे 5400 एम ए सी पी की लिस्ट आदि के बारे में निश्चित आश्वाशन प्राप्त करने का प्रयास किया जायेगा।
2:- अगले चरण में उस समय सीमा के बीतने पर यदि हमारी मागें पूरी नही हुई तो ,पूरे मंडल में जन जागरण कैडर जागरण के लिए पोस्टर पम्पलेट ,काला रिबन लगाना ,उपवास करके ड्यूटी करना आदि सांकेतिक माध्यम से समस्याओं को प्रशासन को बताया जाएगा,
3:- फिर भी यदि हमारी जायज मांगो को पूरा नही किया गया तो ,संगठन की ताकत दिखाने के लिए हमें एकजुट होकर ,धरना ,प्रदर्शन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे
जिन समस्याओं पर आज चर्चा की गई उसमे प्रमुख रूप से
1:- 5400 एम ए सी पी के लिए कार्मिक कार्यालय की लापरवाही ,अभी तक लिस्ट जारी नही करना।
2:- स्टेशन मास्टर्स के सभी लंबित नियमित भुगतान जैसे टी ऐ बिल, ओ टी , शिक्षा प्रतिपूर्ति भत्ता ,समय पर लगाना।
3:- स्टेशन प्रबन्धक झांसी के कक्ष को एस्मा की विगत 2 वर्ष से लंबित मांग को पूरा करने हेतु।
4:-रेल कर्मचारी ,स्टेशन मास्टर्स यदि कोई भी कोविड पॉजिटव पाया जाता है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर रेलवे हस्पताल में ही भर्ती किया जाए क्योंकि इस पर पहला अधिकार रेल कर्मचारी का ही है यदि रेल अस्पताल में, जगह नही है तो हमारे स्टेशन मास्टर्स साथी जो अन्य किसी भी होटल में उपचारार्थ जाते है तो उनके द्वारा वहन किये गए इलाज खर्च होटल खर्च को रेलवे द्वारा प्रतिपूर्ति किया जाए
5:-इसके अतिरिक्त ई आई रोस्टर के उन्मूलन , एन पी एस समाप्ति,2 डेज नाईट ड्यूटी रोस्टर पर भी चर्चा की गई। इस दौरान अपने अपने क्षेत्र के सांसद महोदय को भी ज्ञापन देने पर सहमति व्यक्त की गई।
इस वर्चुअल मीटिंग में , सर्व श्री राजवीर खुराना मंडल अध्यक्ष, श्री राजेश विश्वकर्मा मंडल सहायक सचिव, श्री सी एल यादव ,शाखा सचिब झांसी ,श्री श्याम श्रीवास्तव शाखा अध्यक्ष झांसी ,श्री अजय प्रसाद , शाखा सहायक सचिव,श्री पी एस धाकड़ ग्वालियर शाखा अध्यक्ष कॉमरेड श्री अजय तिवारी ,श्री एस के सिंह ,श्री सुजीत मधुकर ,श्री कुंदन कुमार ,श्री मुकेश मिश्रा ,श्री विजय सक्सेना, श्री राजेश कुमार,श्री शाहरुख खान,श्री राजेन्द्र गुप्ता ,श्री विनोद गुप्ता ,श्री हरि ओम लाहौरिया ,श्री विपुल सक्सेना ,श्री ललित कुमार,आदि स्टेशन मास्टर्स साथी सम्मिलत हुए। अंत में अजय दुबे मंडल सचिव एस्मा झांसी ने आभार व्यक्त किया।