अमृत भारत स्टेशन योजना : प्रथम चरण में 16 व द्वितीय में 14 स्टेशन 

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने बताया कि यात्री सुविधाओं के उच्चीकरण हेतु भारतीय रेल के प्रत्येक मंडल के चयनित स्टेशनों के विकास पर निरंतर जोर दिया जा रहा है | “अमृत भारत स्टेशन स्कीम” के अंतर्गत चयनित उत्तर मध्य रेलवे में स्टेशन पुनर्विकास के तहत झांसी मंडल के ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की शुरूआत हो गयी है । इसके अतिरिक्त झॉसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तथा खजुराहो स्टेशन के पुनर्विकास हेतु परामर्शदात्री एजेंसी (ARINEM) का चयन किया जा चुका है, जिनके द्वारा माह अप्रैल / मई 2023 तक नया डिजाईन प्रस्तुत कर दिया जायेगा ।

उन्होंने बताया कि योजना के प्रथम चरण में झांसी मंडल में उच्चीकरण हेतु चयनित 16 स्टेशन बांदा, मुरैना, चित्रकूट, महोबा, डबरा, दतिया, ललितपुर , उरई, पुखरायां, घाटमपुर, भिंड, हरपालपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, ओरछा तथा शेयोपुर कलां है | इन स्टेशनों के पुनर्विकास हेतु टैक्निकल (consultative) एजेंसी को हायर किया जा रहा है |

द्वितीय चरण में विकसित होने वाले अन्य 14 स्टेशन
1. अतर्रा, 2. बबीना, 3. बेलाताल, 4. भारुआसुमेरपुर, 5. कालपी, 6. कुल्पहाड, 7. मऊरानीपुर, 8. निवाड़ी, 9. रागौल, 10. तालबेहट, 11. एट, 12. हमीरपुर रोड, 13. कोंच, 14. सनीचरा

स्टेशन उच्चीकरण हेतु सम्मिलित प्रमुख बदलाव

सभी चयनित स्टेशनों के फसाड में सुधार | स्टेशन पर प्रवेश द्वार का चौडीकरण | उच्च स्तरीय प्रकाश व्यवस्था | स्टेशन वेटिंग हॉल का विस्तार | स्टेशन पर उपलब्ध अनुपयोगी स्थान को जोड़ते हुए एग्जीक्यूटिव लाउंज का विस्तार | सर्कुलेटिंग एरिया के प्रत्येक तरफ साइनेज | अप्रोच सड़क का चौडीकरण | पैदल चलने वालों के लिए रास्ता, वाहन का प्रवेश/अस्तित्व, प्रकाश व्यवस्था के साथ पार्किंग क्षेत्र। स्टेशनों की लैंड स्केपिंग, भूनिर्माण, हरे पैच और स्थानीय कला।

भविष्य की आवश्यकताओं अनुसार संभावित बदलाव स्टेशन की दूसरी एंट्री के लिए सिटी प्लानर के अनुसार दूसरी एंट्री और सर्कुलेटिंग एरिया का विकास |  पार्सल (चरणों में) वेटिंग हॉल, प्लेटफार्म, रिटायरिंग रूम, कार्यालयों में फर्नीचर। बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार दिव्यांगजन सुविधाएं | एलईडी आधारित स्टेशन नाम बोर्ड तथा फसाड लाइटिंग | महिलाओं, दिव्यांगजनों के लिए पर्याप्त शौचालय | नई सुविधाओं के निर्माण के लिए भविष्य में नए भवन की आवश्यकता | भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर रूफ प्लाजा | दूरसंचार विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार वाई-फाई का प्रावधान।

टायलेट (महिला/पुरुष) की सुविधा एक सवाल के जवाब में डीआरएम ने बताया कि झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर दिल्ली एंड की तरफ़ टायलेट (महिला/पुरुष) की सुविधा को व्यवस्थित कर उपयोगी बनाया जाएगा। इसी प्लेटफार्म पर मुम्बई एंड की तरफ़ टायलेट (महिला/पुरुष) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि यात्रियों को परेशानी नहीं हो। इस दौरान डीआरएम ने पत्रकारों के यात्री सुविधाओं संबंधित अन्य सवालों का संतोषजनक जवाब दिया। इस दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) डी पी गर्ग, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक संतोष कुमार, पीआरओ एमके सिंह उपस्थित रहे।