झांसी। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन झांसी मंडल द्वारा ,केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री ए एन तिवारी ,मंडल सचिव श्री अजय दुबे ,वरिष्ठ सयोंजक श्री आर के शर्मा जी के नेतृत्व में ,एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा से सौजन्य भेंट कर, आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की स्टेशन मास्टर्स संवर्ग की मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा, जिसके अंतर्गत अनुरोध किया कि वे प्रधानमंत्री, रेलमंत्री को स्टेशन मास्टर्स की प्रमुख मांगों पर ध्यानाकर्षण करायें।
1:- स्टेशन मास्टर्स को कोरोनॉ काल मे लगातार कार्य करते रहने के लिए एक माह का अतिरिक्त इंसेंटिव, 50 लाख का बीमा कवर देना।
2:- स्टेशन मास्टर्स 30 प्रतिशत को संरक्षा /तनाव/रिस्क भत्ता प्रदान करना।
3:-रेलवे का निजीकरण बंद करना।
4:- नई पेंशन स्कीम समाप्त कर, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करना।
हेतु अवगत कराते हुए उचित समाधान करने का प्रयास करेंगे।
इसके अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर मंडल में 5400 ग्रेड पे आदेश लागू करना, स्टेशन प्रवन्धक झांसी हेतु नवीन कक्ष प्रदान करना,कोविड-19 केस को रेलवे हस्पताल की सुविधा प्रथमतः रेल कर्मचारी को देने के लिए भी ज्ञापन दिया गया।
आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल में श्री राजेश नामदेव मंडल उपाध्यक्ष ,श्री राम कुमार द्विवेदी पूर्व मंडल सचिव, श्री एस के अवस्थी जोनल उपाध्यक्ष, श्री सी एल यादव मुख्यालय शाखा सचिव ,श्री राज नारायण गोस्वामी, श्री अजय प्रसाद, श्री एस के शर्मा, श्री आर डी रमन,श्री धर्मेंद्र शामिल थे। अंत में मंडल सचिव अजय दुबे ने आभार प्रकट किया।