झांसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ हाथरस में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने हाथरस जाते समय रास्ते में पुलिस द्वारा रोकने व कार से खींचने, बदसलूकी करने के विरोध में भारत सरकार के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने इलाइट चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ एवं भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उस बेटी को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के इशारे पर रास्ते में रोका गया और उनके साथ बदसलूकी की गई है। यह बहुत ही निंदनीय है और झांसी में पुलिस द्वारा कांग्रेस के नेताओं को घरों में नजरबंद कर शांतिपूर्ण आंदोलन को प्रभावित करने का कार्य किया। यह हमारी अभिव्यक्ति की आजादी का हनन है।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास डमडम महाराज, इम्तियाज हुसैन श्रीराम बिलगैयां, मनीराम कुशवाहा, अफजाल हुसैन, अनिल रिछारिया,गिरजा शंकर राय, अभिषेक प्रताप सिंह, अरविंद बबलू पार्षद, वीरेंद्र कुशवाहा, मुन्नी देवी अहिरवार, दीपक शिवहरे, प्रद्युम्न सिंह, महेश कुशवाहा, चंद्रजीत सिंह भोसारी हनी, शेखर नल वंशी, शाहनवाज हुसैन, शादाब अहमद, आतिफ इमरोज, जीशान, आकाश पाराशर, सुमित दांगी, अभिषेक दादू, योगेंद्र यादव, अनूप सिंह, विशाल चौधरी, रेहान अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी प्रकार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, गांधीवादी नेता राजेंद्र रेजा, पूर्व मंडल प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, बृजेंद्र राय, डॉक्टर विजय भारद्वाज, पंकज मिश्रा, अनवर अली, सौरव साहू, रशीद कुरेशी,मानु सिंह पारीछा, अभिषेक दीक्षित, मनीष रायकवार, अमितचक्रवर्ती आदि ने पुलिस की दमनकारी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए इलाइट के लिए कूच करते समय स्थानीय पुलिस को घेरकर जाने से कढ़ाई पूर्वक रोक दिया। इससे नाराज होकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ अपने सभी साथियों के साथ अपने घर के सामने सड़क पर धरने पर विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर बैठ गए। इस दौरान प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिसिया जुल्म के खिलाफ बोलते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि आज का दिन काले अक्षरों में इतिहास में लिखा जाएगा! हाथरस की बेटी और बलरामपुर की बेटी जब तक जब तक न्याय नहीं मिलेगा कांग्रेस निरंतर संघर्ष करती रहेगी!