झांसी। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी बीएचईएल की झॉंसी इकाई के आवासपुरी स्थित बीएचईएल लेडिज क्लब के तत्वावधान में प्लास्टिक से कर इन्कार-स्व’छ पर्यावरण से करो करार विषय पर आधारित जन -जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीएचईएल लेडिज कलब की अध्यक्षा उमेश रानी दीक्षित ने बतया कि जीवन हेतु प्रकृति प्रदत्त पांच तत्व जल,वायु, आकाश, अग्नि और पृथ्वी से चेतना मिलती है, लेकिन नई सभ्यता के इस दौर में चेतना के ये स्रोत दूषित हो रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग हैं। वर्षों नहीं गलने वाले यह कैरी बैग पर्यावरण के शत्रु बन जाते हैं। प्लास्टिक अपने उत्पादन से लेकर इस्तेमाल तक सभी अवस्थाओं में पर्यावरण और समूचे पारिस्थितिकी तन्त्र के लिए खतरनाक है।
इसी क्रम में प्लास्टिक से परहेज का संदेश देते हुए रूपाली गुप्ता वरि. उपाध्यक्षा ने बताया कि बीते 50 वर्ष में जितना उपयोग प्लास्टिक का बढ़ाया है, किसी अन्य चीज का इतनी तेजी से नहीं बढ़ाया। 1960 में दुनिया में 50 लाख टन प्लास्टिक बनाया जा रहा था, आज यह बढ़कर 300 करोड़ टन के पार हो चुका है। तथा बेतहाशा बढ़ते हुए इस प्लास्टिक उत्पादन से जैविक जगत के अस्तित्व पर ही संकट मंडरा रहा है। पुष्पा झा व शक्ति खरे उपाध्यक्षा ने बताया कि उपयोग के दौरान व कचरे के रूप में बचने वाला प्लास्टिक इंसानों-जानवरों समेत प्रकृति को भी भारी नुकसान पहुँचा रहा है। थैलियों, दूध और पानी की बोतलों, लन्च बॉक्स या डिब्बाबन्द खाद्य पदार्थों का सेवन मनुष्य स्वास्थ्य को इसलिए नुकसान पहुँचाता है क्योंकि गर्मी और धूप आदि कारणों से प्लास्टिक विषैले प्रभाव उत्पन्न करती हैं जो कैंसर आदि तमाम बीमारियाँ पैदा करती हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित बीएचईएल लेडीज क्लब की पदाधिकारियों ने हाट स्थित दुकानदारों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान एवं स्व’छ पर्यावरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को समझाते हुए सभी को पर्यावरण हितैषी बेग्स व थैलों का वितरण किया। तत्पश्चात बीएचईएल लेडिज क्लब की सचिव रजनी गोपाल ने मुख्य अतिथि की उपस्थिती में लेडिज क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यों यथा प्रियंका जैन, रितु दीक्षित, पूजा वाष्र्णेय, वर्षा भडकमकर, अनुराधा राव, व्रुशाली परडकर एवं सेंट जेवियर्स विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ हाट एवं आवासपुरी में विभिन्न स्लोगन लिखी पट्टियों के माध्यम से प्लास्टिक जागरुकता रैली निकाल कर आवासपुरी में प्लास्टिक रहित-स्व’छ पर्यावरण का आहवान किया।