झांसी। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स असोसिएशन झांसी मंडल द्वारा रेलवे बोर्ड के नाईट ड्यूटी भत्ता कटौती व 43,600 सीलिंग किये जाने से रोकने हेतु ज्ञापन मंडल रेल प्रबन्धक एवं स्थानीय मंडल अधिकारियों सहित रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को भेज गया है। जिसके अंतर्गत रेल कर्मचारियों को नाईट ड्यूटी भत्ता के भुगतान में संशोधन के कारण 43600 की वेतन सीमा निर्धारित करके नाईट ड्यूटी का भुगतान एवं पूर्व में किये गए भुगतान की कटौती 1जुलाई-17 से करने का आदेश के विरोध में समस्त स्टेशन मास्टर्स आंदोलन रत होने जा रहे हैं

जबकि उच्चतम न्यायालय के आदेश अनुसार कर्मचारी को किये गए अधिक भुगतान की कटौती उसकी सहमति के बिना नही की जा सकती एवं स्वयं रेलवे बोर्ड का आदेश है इस संदर्भ में फिर भी वर्तमान आदेश निकाल कर अपने ही आदेश और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना की जा रही है। जिसके विरोध में स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन 15 अक्टूबर को केंडिल जला कर सभी स्टेशन पर आंदोलन की शुरुआत कर रही है। 20 अक्टूबर को पूरे देश मे सभी स्टेशन मास्टर्स काला फीता लगा कर एक सफ्ताह तक अपना कार्य करते हुए प्रर्दशन करेंगे तत्पश्चात 31 अक्टूबर को 2 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी। इसके साथ ही न्यायालीन प्रक्रियाओं से रेलवे बोर्ड के इस निर्देश के खिलाफ ,माननीय उच्च एवं उच्चतम न्यायालय में जाने को विवश होंगे। यह जानकारी अजय दुबे मंडल सचिव एस्मा झांसी ने दी है।