दीपनारायण सिंह यादव ने भरा युवाओं में जोश, दिलाया जीत का संकल्प

झांसी। झांसी-इलाहाबाद खण्ड के स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी के चुनाव की तैयारी को लेकर समाजवादी पार्टी की एक बैठक ओरछा रोड स्थित मून सिटी के पास राज्यसभा सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य एवं गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इसमें एमएलसी प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाल व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरण निर्मल, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश आर्य पप्पू सेठ, पूर्व जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव व सुदेश पटेल विशिष्ट अतिथि के साथ मुख्य रूप से प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को पोलिंग बूथ की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई साथ ही सपा उम्मीदवार की जीत का संकल्प दिलाया।
सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे देश को दिशा देने वाला प्रदेश है और यहीं से दिल्ली की दशा और दिशा तय होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की मीत नहीं है। आगामी स्नातक चुनाव में समाजवादी पार्टी निश्चित ही जीत दर्ज करेगी।
वहीं अध्यक्षता करते हुए गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि आज देश के राजनीतिक हालात बहुत कमजोर हैं और वर्तमान में देश की जनता में सरकार के खिलाफ उबाल है। जनता, सरकार के षडयंत्रों को पूरी तरह जान चुकी है। आज सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सरकार की नींव हिलाने वाला चुनाव है इसलिए समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जीत का संकल्प लें।
इस दौरान तनवीर आलम, चंद्र प्रकाश मिश्रा, पूर्व प्रवक्ता शकील खान, रमाशंकर मोदी, डॉ रविंद्र प्रकाश अरजडिया, प्रोफेसर अशोक यादव, प्रकाश सिंह यादव एड., अमित बंटी खटीक, अमित कुशवाहा, प्रतिपाल सिंह, रामाधार सिंह यादव, भगवत राजपूत, इकराम खां, जनक सिंह गौर, राकेश श्रीवास पहलवान, विकास सिंह यादव रिंण्टू, विश्व प्रताप सिंह यादव, अल्ताफ रिजवी, पप्पे राइन, फारुख शेख, हरदयाल फौजी, डेनियल साइमन, हाकिम सिंह, देवेंद्र यादव दिव्बन, अतीक उद्दीन सिद्दीकी, अरविंद कुशवाहा, द्रगपाल सिंह, अरशद अली, योगेश करोसिया, कुनाल अहिरवार, मोतीलाल आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मिर्जा करामत बेग ने व आभार प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने व्यक्त किया।