हिन्दू जागरण मंच व राष्ट्रभक्त संगठन के पदाधिकारियों ने आईजी से की वार्ता
झांसी। हिंदू जागरण मंच एवं राष्ट्रभक्त संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्र भक्त के केंद्रीय अध्यक्ष एवं हिंदू जागरण मंच के महामंत्री अंचल अर्जरिया के एवं हिंदू जागरण मंच जिला अध्यक्ष राजेश नायक के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र सुभाष सिंह बघेल से मिला। इस दौरान जनपद में पिछले एक वर्ष में धर्मांतरण एवं छल कपट कर हिंदू समाज की लड़कियों को बहला-फुसलाकर नाम बदलकर शादी करने वाले अर्थात लव जिहाद की शिकार लड़कियों के संबंध में वार्ता की गयी एवं मामलों की जांच कर कार्रवाई हेतु एसआईटी का गठन करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने आईजी को विभिन्न प्रकरणों से अवगत कराया। जिस पर आईजी ने जल्द ही कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष किशोर तिवारी, महानगर महामंत्री जयदीप, महानगर उपाध्यक्ष राजीव गर्ग, हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष छोटू कुशवाहा, राष्ट्रभक्त के जिलाध्यक्ष पुरूकेश अमरया, सह संयोजक रवि खटीक, ऋतिक, जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन आदि सम्मिलित रहे।