झांसी। नार्थ सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी संघ” (NCRKS) की  चिन्तन बैठक मण्डल अध्यक्ष नीरज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई जिसमें झांसी के  मण्डल पदाधिकारी एवम अन्य जिलों बाँदा ग्वालियर उरई चित्रकूट ललितपुर जूही के पदाधिकारी वर्चुअल वीडियो कांफ्रेस द्वारा सम्मिलित हुए। पदाधिकारियों ने रेलकर्मचारियों की समस्याओं को उजागर किया। कर्मचारियो को  उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में अवगत कराते हुए। अन्याय और दमन का अंत करने के लिये नार्थ सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी संघ संघर्ष जारी रखेगी। बैठक में ट्रैकमैन पर होने वाले छोटी-२ बातों को लेकर अन्याय/उत्पीड़न पर भारी रोष जताया। इस दौरान रेलकर्मचारियों के वेतन से हो रही चंदा कटौती, नयी पेंशन स्कीम, आवास भत्ता जैसे मसलो पर मान्यता प्राप्त रेलयुनियनों द्वारा छल/धोखा किये जाने को लेकर समान्य रेलकर्मचारियों को जागरुक करते रहने के अपने संकल्प को दुहराया। सहायक महा मंत्री अवस्थी ने मान्यता चुनाव तक सभी मान्यता प्राप्त यूनियन की सारी सुविधाएं समाप्त कर देने पर जोर दिया।एस यू खान ने भी संघठन की मजबूती के लिए अपने विचार रखे। इन सब के अलावा  मण्डल सचिव ने भी सभा मे अपने विचार से अवगत किया एवम आगामी 15 दिसम्बर को होने वाले धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने का आवाहन किया। पदाधिकारियों को संघठन एवम रेल के प्रति निष्ठावान रहने की सलाह दी।

मण्डल अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने मान्यता प्राप्त यूनियन की लाचारी एवं  सरकार द्वारा प्राप्त होने वाले लाभ के कारण कर्मचारियो के शोषण होने के अलावा निजीकरण की ओर रेल को धकेलना भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि दोनों मान्यता प्राप्त यूनियन अपनी काली करतूत को छुपाने के लिए रेलवे बोर्ड को गुमराह भी कर रही है कि रेल से चुनावी प्रक्रिया समाप्त कर दी जानी चाहिए और सिर्फ मौजूदा मान्यता प्राप्त यूनियन को ही मान्यता दे दी जानी चाहिए जिससे रेल को अधिक आर्थिक नुकसान होता है।अंत मे शाखा सचिव डीजल शेड श्रीअनुज अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।