झांसी। सिविल लाइंस स्थित सुंदर विहार कॉलोनी में किराए के भवन में रह रहे जिले में तैनात आरटीओ प्रवर्तन ओम प्रकाश सिंह की मौत हो गई। वो अकेले किराए के मकान में रहते थे। रविवार सुबह जब उनका नौकर घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई।

बताया गया है कि फैजाबाद के अकबरपूर निवासी ओमप्रकाश सिंह झांसी में आरटीओ प्रवर्तन के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह सिविल लाइंस स्थित सुंदर विहार कॉलोनी में अकेले रहते थे। घर केे कामकाज व देखभाल के लिए एक नौकर आता जाता था। नौकर
शनिवार रात खाना बनाकर घर चला गया और रविवार सुबह जब वह दोबारा साहब के घर पहुंचा तो गेट न खुलने पर उसे संदेह  हुआ। नौकर ने पीछे के रास्ते से अंदर जाकर देखा तो ओम प्रकाश सिंह मृत अवस्था में पड़़े थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, किंतु परीक्षण कर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। ओम प्रकाश सिंह की मौत किन कारणों से हुई स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।