पद यात्रा नहीं निकल सकी, प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

झाँसी । कांग्रेस की गाय बचाओ, किसान बचाओ पद यात्रा के क्रम में ज़िला कांग्रेस कमेटी झांसी के तत्वावधान में ब्लॉक बड़ागाँव के नगर क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान के गांधी चौक से योगेश दीक्षित उपाध्यक्ष एवं राहुल राय महासचिव, शिव नारायण सिंह परिहार प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं राजीव रिछारिया पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष ,राजेन्द्र रेजा गांधी विचारक ,योगेन्द्र सिंह पारीछा, डॉ सुनील तिवारी ,डॉ विजय भारद्वाज, प्रिंस कटियार, गिरजाशंकर राय ,मीना आर्य, राज्यपाल सिंह बुन्देला उज्यान,आशु ठाकुर जावन,सहित वरिष्ठ कांग्रेसी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा कर माल्यापर्ण कर पद यात्रा शुरू करते इससे पूर्व उप ज़िलाधकारी, क्षेत्राधिकारी,  थानाध्यक्ष बड़ागाँव पुलिस बल के साथ गांधी चौक पहुँचेे व आगे ना बढ़ने की हिदायत देकर कार्यक्रम रोकनेेेे को कहा। इस पर वरिष्ठ कांग्रेसियों द्वारा गांधी गिरी/गाँधीवादी विचारधारा का हवाला देकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने की प्रशासन के समक्ष रखी। प्रशासनिक अमले के अड़ियल रवैया को देख यूथ कांग्रेस ,एन एस यु आई, महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों नेे नारेबाजी करते हुए पद यात्रा निकालने की बात करने लगे। इस पर प्रशासनिक अमला के हरकत में आते ही जोर आजमाइश होने लगी। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प हुई जिसके उपरांत पुलिस बल द्वारा कांग्रेसियों को चार पहिया वाहनों में जबरन ठूस ठूस कर बड़ागाँव थाना में जबरन गिरफ्तारी ली और सभी को पुलिस लाइन झाँसी में भेज कर नज़र बंद कर दिया।कान दौरान कानपुर देहात से आये राजाराम पाल पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस रणनीतिकार कमेटी के सदस्य द्वारा गिरफ्तारी देते हुए कहाकि प्रदेश की मौजूदा सरकार राम और गौ रक्षा के नाम से सत्ता में आई । आज गौसेवा गौ रक्षा के नाम पर सरकार के बजट बन्दर बाँट योगी सरकार के चहेते कर रहे है परेशानी का दंश प्रशासनिक अमला झेल रहा हैं जनता की सेवा करने वाले अधिकारियों को गाय पकडने के कार्य मे योगी सरकार ने लगा दिया। इस दौरान मुख्यता गौरव जैन ,पंकज मिश्र नोटा, ललित परासर, योगराज सिंह यादव, प्रादुमन ठाकुर, सचिन श्रीवास, विनय यादव, मन्नु ठाकुर, नरेंद्र जातारियाा, किशन करोसिया, अवनीत रावत, अंकुर मिश्र, गौरव झारखंडिया,्भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ से अभिषेक प्रताप सिंह राष्ट्रीय संयोजक, आकाश परासर, सुमित दांगी, अनुज दांगी, योगेन्द्र तिवारी, आशुतोष तिवारी, संदीप झा, हर्ष सिंह, अंकित कुमार सिद्धार्थ देव अभिषेक दादू, महिला कांग्रेस से प्रभा पाल, सरला भदौरिया, किश्वर जहां रोज़मेरी, शमशाद बेगम, शाहनाज हुसैन, भरत राय, हरवंश लाल, अमीरचंद, चिरगांव से रामप्रसाद रम्मू कनकने, श्रीप्रकाश नारायण सैनी ,रामसेवक सैनिया, बड़ागाँव से संतोष मुखिया, मनीष दुबे पार्षद, संतोष प्रजापति,, गुरूसराय से चंद्रप्रकाश चौरसिया, वीरेंद्र यादव, प्रदीप शर्मा, सोनल पटेल राजेन्द्र सिंह बुन्देला गरौठा, मऊरानीपुर से जगदीश वर्मा ,हनीफ़ मालिक, बंगरा अमित गुप्ता अब्बास अली, अमित देंगरे, शाहिद खान, किशोरी लाल ठगेले, हामिद सेठ, विपिन गुप्ता, बब्लू रिंकू छक्की लाल रतमेले राजीव जैन, सहित  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की मौजूदा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर गिरफ्तारी दी।


गाय बचाओ किसान बचाओ पद यात्रा के क्रम में प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केन्द्रीय मंत्री को हाउस अरेस्ट किया जिसमे राजेन्द्र शर्मा जगमोहन मिश्र रहीस उद्दीन काजी आदि मौजूद रहे। शहर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द वशिष्ठ को जबरन गिरफ्तार कर कोतवाली ले आया गया। उनके साथ में राकेश त्रिपाठी ,पुराण मिश्रा, शिबम नायक, शंम्भू सैन थे। वही शहर काँग्रेस के सचिव जितेंद्र भदौरिया को खुशीपुरा से मनीराम कुशवाहा को उनके ही घर में नज़र बंद कर दिया।