झांसी। झांसी मण्डल रेल सुरक्षा बल द्वारा जेथिन बी राज मंडल सुरक्षा आयुक्त को स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गयी । श्री राज का स्थानान्तरण मंडल सुरक्षा आयुक्त के पद पर पालघाट मंडल में हो गया है । विदाई समारोह के दौरान रेलवे स्टेशन पर सहायक सुरक्षा आयुक्त झाँसी शरीफ मोहम्मद , सहायक सुरक्षा आयुक्त ग्वालियर अरुण वामनराव लोंढे, निरीक्षक राजीव वर्मा, निरीक्षक अजीत कुमार तिवारी, निरीक्षक अमित कुमार, निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार जांगिड़, निरीक्षक अशोक कुमार यादव, निरीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी,निरीक्षक गिरिराज प्रसाद मीणा, निरीक्षक जितेंद्र कुमार, निरीक्षक रवि प्रकाश कुजूर, निरीक्षक सचिन कुमार राठी, निरीक्षक सिद्धनाथ पाटीदार, निरीक्षक मनोज शर्मा,निरीक्षक अजय कुमार, निरीक्षक प्रदीप सिंह यादव, निरीक्षक मुकेश कुमार गुप्ता, निरीक्षक अभिषेक कुमार यादव, निरीक्षक सुनीता जाधव, उप निरीक्षक वी. के. शर्मा, उप निरीक्षक सराफत अली, उप निरीक्षक घनेंद्र सिंह, उप निरीक्षक राजकुमारी गुर्जर, उप निरीक्षक आर. एस. राजावत, उप निरीक्षक यतेंद्र कुमार उप निरीक्षक पी.के. दुबे, उप निरीक्षक सतीश लाठर, कार्यालय अधीक्षक कमलेश गौतम, कार्यालय स्टाफ़ अजीत कुमार खरवार, चंद्र शेखर, दिनेश कुमार, रवेंद्र सिंह, उमेश शर्मा, भानचंद्र अनुरागी, चंद्रकेश गुप्ता, आरिफ़ खान, ओमवीर सिंह, राहुल सिंह, सीता, पुनीत कुमार गुप्ता डेलीगेट ईसीसी सोसायटी उत्तर मध्य रेल झाँसी मंडल ने पुष्प भेंट कर व माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। जेथिन बी राज मंडल सुरक्षा आयुक्त ने इस अवसर पर कहा कि आप सभी का मुझे बहुत प्यार मिला है, आप सभी रेल सुरक्षा बल परिवार के सदस्य है। उन्होंने वायदा किया कि वह आप सभी के बीच आगे मौक़ा मिलने पर ज़रूर आयेंगे। इस दौरान सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।