झांसी/दतिया। झांसी नगर के इतिहासकार डा चित्रगुप्त को बुंदेली संस्कृति सम्मान-2021 प्रदान किया गया। यह सम्मान समीपस्थ जिला दतिया के भाण्डेर में आयोजित बुंदेली समारोह में प्रदान किया। इस समारोह का आयोजन साहित्यविद स्व0 शंकरलाल शुक्ल की स्मृति में प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। आपको बताते चले कि डा चित्रगुप्त ने देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में आयोजित शोध सेमीनारों में बुंदेलखण्ड के इतिहास और संस्कृति पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत किये है, इसके अलावा दर्जनो राष्ट्रीय जर्नलों में इनके शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं। डाॅ चित्रगुप्त ने बुंदेलखण्ड के गोंसाई संतों पर भी शोध किया है जिसका ग्रंथ बुंदेलखण्ड के संयासी योद्धा अभी प्रकाशन में है। बुंदेली संस्कृति सम्मान मिलने पर युवा संस्कृति प्रेमियों ने हर्ष प्रकट किया है।