सर्किट हाउस प्रांगण में विधायक बबीना  राजीव सिंह पारीछा ने क्षेत्र में निर्मित 11 सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। उक्त समस्त कार्य पर लगभग 5 करोड़ की धनराशि व्यय की गई। उन्होंने कहा कि त्वरित आर्थिक विकास योजना से कराए गए सड़क निर्माण का लाभ ग्रामीणों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि पालर से गढ़मऊ पालर संपर्क मार्ग ढीमरपुरा मजरा तक सड़क निर्माण कार्य से वहां रहने वाले वालों को बहुत लाभ हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ क्षेत्र के विकास हेतु लगातार प्रयासरत हैं, अच्छी सड़कों से ही विकास शहर से गांव की ओर आएगा।
त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2018-19 के अंतर्गत आर ई एस द्वारा विधानसभा मऊरानीपुर में बनाई गई सीसी सड़कों का लोकार्पण विधायक बिहारी लाल आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि समस्त सड़क निर्माण क्षेत्रवासियों को जहां सुगम यातायात उपलब्ध कराएगा वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के विकास में भी सहयोग देगा। उन्होंने ग्राम कोटरा में मेढकी वाली रास्ता में  सुखलाल कुशवाहा के मकान से  जमुना कुशवाहा के मकान की ओर सीसी सड़क निर्माण का तथा रानीपुर निवाड़ी संपर्क मार्ग के किलोमीटर 1 से आजादपुर मजरा तक संपर्क मार्ग के निर्माण की जानकारी दी। इस अवसर पर अवर अभियंता आर ई एस  टी.  आर. यादव ने बताया कि उक्त समस्त सीसी सड़क निर्माण कार्य प्रत्येक विधानसभा में 5-5 करोड़ रु.कि उपलब्ध धनराशि के माध्यम से कराया गया। कार्यक्रम में संजीव ऋषि, सुश्री भारतीय आर्य, अवर अभियंता   पीके दीक्षित,  आशीष दूरवार,  बृजेंद्र कुमार,  देवी शंकर वर्मा,  रामचंद्र वर्मा,  परवेज खान सहित अन्य अतिथि व विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।