बबीना (झांसी)। समाज सेवा एवं संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से सिद्धिविनायक मैरिज हॉल बबीना में “सेवा पखवाड़ा कार्यशाला 2025” का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में बबीना कैंट मण्डल के मण्डल अध्यक्ष, समस्त कार्यकारिणी, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी झाँसी महानगर जिला महामंत्री अमित साहू ने सेवा भावना के महत्व, संगठन में अनुशासन व कर्तव्यपालन, जनता के प्रति जिम्मेदारी एवं जनसंपर्क के नए आयामों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। अमित साहू ने कहा कि सेवा पखवाड़ा न केवल कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का माध्यम है, बल्कि समाज के विभिन्न पहलुओं में सकारात्मक बदलाव लाने का भी महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों का सामना साहस, मेहनत और ईमानदारी से करने की प्रेरणा दी।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए बबीना कैंट मण्डल अध्यक्ष शिखा साहू ने कहा कि यह आयोजन संगठन की मजबूती व जनकल्याण कार्यों को प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समाज सेवा के प्रति निष्ठा व सक्रियता का संदेश देते हुए कहा कि संगठन का हर सदस्य जनता के सुख-दुख में समर्पित भाव से जुड़ा होना चाहिए।
कार्यशाला में मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित सभी सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से अपेक्षा जताई कि वे जनता की समस्याओं को समझें तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
कार्यशाला का समापन धन्यवाद ज्ञापन व आगामी योजनाओं की रूपरेखा के साथ हुआ। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे संगठन की नीतियों का पालन करते हुए सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में पूरी ईमानदारी से योगदान देंगे।
यह कार्यशाला न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बनी, बल्कि कार्यकर्ताओं में उत्साह व जिम्मेदारी की भावना भी जागृत हुई। आगामी समय में भी इसी तरह से सेवा पखवाड़ा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना मण्डल द्वारा बन रही है।
कार्यशाला में सेक्टर अध्यक्ष जगत नारायण कटेरिया, अभय जैन, इंद्रा राय, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष रामकुमार साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सादिक मंसूरी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष मोहित वाल्मीकि, किसान मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र बांगड़ी, विनोद पंडा, अनिल सक्सेना, दीपक गुप्ता, सतीश सेन, मुकेश जैन, अनुपम जैन, चन्दन कुशवाहा, सोनू नामदेव, केशव रिछारिया, राजेंद्र मिश्रा, मोनू कुशवाहा, बॉक्सर रैकवार उपस्थित रहे। संचालन मण्डल महामंत्री मनोज साहू ने किया।