झांसी। जिले के मोंठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुम्हारिया में बुधवार सुबह लगभग 65 वर्षीय वृद्ध का शव धान के खेत में मिला। वह मंगलवार को बकरी चराने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजन पूरी रात उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने गांव के पास धान के खेत में उनका शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मोंठ कोतवाल अखिलेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया। मृतक की पहचान कुम्हारिया निवासी 65 वर्षीय रामसागर अहिरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके चार पुत्र हैं। बड़े बेटे अशोक की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है, जबकि देवीशरण और छोटू झांसी में रहते हैं। सबसे छोटा बेटा कनई, जो दिव्यांग है, पिता के साथ गांव में ही रहता था।

परजनों के अनुसार रामसागर बीमार रहता था। वह किन परिस्थितियों का शिकार बना कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने बताया कि “प्रथम दृष्टया शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।