झांसी। झांसी में पति से कलह से छुटकारा दिलाने के लिए तंत्र-मंत्र का झांसा देकर एक महिला के साथ दो भाईयों ने कई दिनों दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना कोतवाली में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति से घरेलू विवाद चल रहा है। आए दिन घर में झगड़ा होता रहता है। महिला ने बताया कि इससे वह परेशान रहती थी। इसी बीच बीबीसी के पास रहने वाला यूनिस अब्बासी उसके संपर्क में आया। उसने कहा कि घर में तंत्र-मंत्र का चक्कर है, जिससे विवाद की स्थिति बनी रहती है। उसने बताया कि ग्वालियर मप्र में एक मजार है, जहां पूजा करने से तंत्र-मंत्र के चक्कर की काट हो जाएगी और घर में विवाद खत्म हो जाएगा। महिला ने बताया कि वह बहकावे में आकर यूनिस के साथ बस से ग्वालियर चली गई। यूनिस उसे बस स्टैंड के पास होटल के एक कमरे में ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यूनिस कई दिन ग्वालियर में रखने के बाद उसे उन्नाव गेट निवासी भाई फिरोज अब्बासी के घर ले आया। यहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।